
मैहर: कांग्रेस के प्रदर्शन में बवाल, आग की लपटों में घिरे ट्रैफिक पुलिस अधिकारी, पेट्रोल के छींटों से वर्दी में लगी आग
AajTak
मैहर के अलाउद्दीन तिराहे पर शुक्रवार को हुआ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन एक दर्दनाक हादसे में बदल गया. पुतला दहन के दौरान भड़की आग ने ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस अधिकारी को अपनी चपेट में ले लिया.
मैहर के अलाउद्दीन तिराहे पर शुक्रवार को कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के दौरान एक भयावह स्थिति निर्मित हो गई. भारतीय जनता पार्टी के सीनियरों नेताओं के खिलाफ पुतला दहन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच ड्यूटी पर तैनात यातायात प्रभारी विक्रम पाठक इस प्रदर्शन की भेंट चढ़ गए. पुतले में आग लगाते समय हुई अफरा-तफरी में उनकी वर्दी ने आग पकड़ ली, जिससे वे गंभीर रूप से झुलस गए.
जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश सरकार के मंत्रियों राजेंद्र शुक्ल, विजय शाह और कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला दहन कर रहे थे.
इसी दौरान जब पुतले में आग लगाई गई, तो कथित तौर पर पेट्रोल के छींटे यातायात प्रभारी विक्रम पाठक की वर्दी पर पड़ गए. देखते ही देखते आग भड़क उठी और अधिकारी की पीठ और शरीर के निचले हिस्से में आग लग गई.
वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि आग लगते ही मौके पर भगदड़ मच गई. वहां मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों और लोगों ने फुर्ती दिखाते हुए कंबल और पानी की मदद से आग बुझाई.
घायल अधिकारी को तुरंत मैहर सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है. डॉक्टरों के अनुसार, वे काफी हद तक झुलस गए हैं, लेकिन फिलहाल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं. देखें VIDEO:-
घटना के बाद पुलिस प्रशासन में भारी रोष है. पुलिस अधिकारी ने इस पूरे घटनाक्रम को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं. इस घटना के बाद शहर में तनाव की स्थिति को देखते हुए अलाउद्दीन तिराहे और आसपास के क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










