
दिल्ली में रेखा गुप्ता सरकार के एक साल, कौन से वादे पूरे और कौन से रह गए अधूरे?
AajTak
दिल्ली में बीजेपी सरकार के एक साल पूरे हो गए हैं. रेखा गुप्ता सरकार ने एक साल के दौरान कई वादों को जमीन पर उतारने का काम किया तो कई वादों का अभी भी इंतजार है. ऐसे में सवाल उठता है कि रेखा सरकार ने एक साल में क्या-क्या काम किए और कौन अधूरे रह गए हैं?
दिल्ली की सत्ता में 27 सालों के बाद लौटी बीजेपी सरकार के एक साल पूरे हो गए हैं. अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी को शिकस्त देने के लिए बीजेपी ने जनता से कई बाड़े वादे किए थे. बीजेपी ने अपने 128 पेज के चुनावी घोषणा पत्र में मुफ्त बिजली-पानी से लेकर यमुना को साफ करने जैसे तमाम वादे किए थे.
दिल्ली की जनता ने बीजेपी पर विश्वास जताया और पूर्णबहुमत दिया. मुख्यमंत्री की कुर्सी पर विराजमान होने के साथ ही रेखा गुप्ता ने अपने चुनावी घोषणापत्र के वादों को अमलीजामा पहनाने का काम कैबिनेट की पहली बैठक से ही शुरू कर दिया था. अब रेखा सरकार के एक साल पूरे होने के बाद उनके कामों का आकलन किया जा रहा.
रेखा गुप्ता सरकार ने अपने एक साल के कार्यकाल में जहां कुछ चुनावी वादों को अमल में लाने के लिए कदम बढ़ाए तो वहीं कई बड़े ऐलान अब भी जमीनी हकीकत का इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि रेखा सरकार ने बीजेपी के द्वारा किए गए कौन से कौन वादे पूरे किए तो कौन से अभी भी अधूरे रह गए?
फ्री बिजली-पानी बरकरार, बदलगा मोहल्ला क्लीनिकदिल्ली में फ्री बिजली और पानी देने के काम अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी सरकार ने किया था, जिसे सत्ता बदलने के बाद भी बीजेपी ने बनाए रखा. बीजेपी ने अपने घोषणापत्र में वादा किया था कि उनकी सरकार आएगी तो दिल्ली में मुफ्त बिजली और पानी की व्यवस्था बरकरार रहेगी.
केजरीवाल सरकार के दौरान ही दिल्ली में मोहल्ला क्लीनिक शुरूआत की गई थी, जिसे रेखा गुप्ता सरकार ने खत्म करके उनकी जगह पर 1100 आयुष्मान आरोग्य मंदिर बनाने का ऐलान किया. रेखा सरकार के एक साल में 370 आरोग्य मंदिर बनाए गए हैं, जिनमें डॉक्टर से सलाह, इलाज और जरूरी डायग्नोस्टिक सुविधाएं दी जा रही हैं.
आयुष्मान भारत और वय वंदना योजना शुरू बीजेपी के चुनावी घोषणापत्र में किए गए वादे के मुताबिक, रेखा गुप्ता सरकार ने दिल्ली में अपनी पहली कैबिनेट मीटिंग में केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत स्कीम को लागू करने की मंजूरी दी थी.रेखा सरकार ने दिल्ली में इस योजना के तहत पांच लाख अतरिक्त दिए हैं. इस तरह दिल्ली में इलाज के लिए आयुष्मान भारत स्कीम के तहत लाभार्थियों को 10 लाख रुपये तक का फ्री इलाज दिया गया है. दिल्ली में लगभग 6.7 लाख आयुष्मान हेल्थ कार्ड जारी किए गए हैं. इस कार्ड के जरिए 10 लाख तक का इलाज कराया जा सकता है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







