
महाराष्ट्र: फुटबॉल क्लबों की आड़ में कट्टरपंथ का खेल, ATS की छापेमारी में बड़े नेटवर्क का खुलासा
AajTak
महाराष्ट्र एटीएस ने यवतमाल और अहिल्यानगर में छापेमारी कर एक संदिग्ध कट्टरपंथ नेटवर्क का खुलासा किया है. यह नेटवर्क कथित तौर पर फुटबॉल क्लबों के जरिए मुस्लिम युवाओं को गुमराह कर रहा था. छापेमारी में तलवारें और इलेक्ट्रॉनिक सबूत मिले हैं.
महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधी दस्ता (ATS) ने यवतमाल और अहिल्यानगर (अहमदनगर) जिलों में एक ऐसे संदिग्ध नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है, जो फुटबॉल के प्रति रुचि रखने वाले मुस्लिम युवाओं को कट्टरपंथ की ओर धकेलने का काम कर रहा था.
अधिकारियों का कहना है कि आतंकवाद से जुड़ी गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद एजेंसी ने इस सप्ताह की शुरुआत में 21 जगहों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की और कई संदिग्धों को हिरासत में लिया. तलाशी के दौरान अधिकारियों ने तलवारें और अन्य कई सामग्रियां भी जब्त कीं.
जांचकर्ताओं के अनुसार, यवतमाल के पुसाद क्षेत्र में फुटबॉल काफी लोकप्रिय है और वहां कई स्थानीय क्लब सक्रिय हैं. संदिग्ध नेटवर्क इन क्लबों के माध्यम से उन लड़कों की पहचान करता था जो फुटबॉल में सक्रिय थे.
फुटबॉल क्लब बने 'हंटिंग ग्राउंड' एटीएस को संदेह है कि इन खेल मंचों का उपयोग भोले-भाले युवाओं को प्रभावित करने और उन्हें कट्टरपंथी विचारधारा से जोड़ने के लिए किया जा रहा था. पुसाद में फुटबॉल के प्रति आकर्षित मुस्लिम बच्चों और किशोरों की अच्छी खासी संख्या है, और इस क्षेत्र में कई स्थानीय क्लब भी संचालित हो रहे हैं.
यह भी पढ़ें: अलकायदा की महिला आतंकी शमा परवीन बेंगलुरु से गिरफ्तार, गुजरात एटीएस का बड़ा एक्शन
ऐसा संदेह कि फुटबॉल से संबंधित कुछ प्लेटफार्मों का उपयोग कमजोर युवाओं की पहचान करने, उन्हें प्रभावित करने और उन्हें विचारधारा की चपेट में लेने के लिए किया जा रहा था.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.









