
हैदराबाद: कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, बालकनी से कूदकर कई छात्रों ने बचाई जान
AajTak
हैदराबाद के अमीरपेट में मैत्रीवनम स्थित एक कोचिंग सेंटर में आग लग गई. घटना के दौरान घना धुआं फैल गया, जिससे छात्र घबराकर इधर-उधर भागने लगे. अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में ले लिया है और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.
हैदराबाद में अमीरपेट के एक कोचिंग सेंटर में आग लग गई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई. मैत्रीवनम स्थित नीलगिरी ब्लॉक भवन (चौथी मंजिल) पर लगी, जहां एक कोचिंग क्लास चल रही थी.
देखते ही देखते पूरी मंजिल पर घना धुआं छा गया, जिससे छात्र भयभीत हो गए और जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगेहादसे के दौरान फ्लोर पर लगभग 90 छात्र मौजूद थे.
दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया. इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. अधिकारी फिलहाल आग लगने के असल कारणों का पता लगाए जाने की कोशिश में जुटे हैं.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











