
कन्नूर में दो धमाकों से मचा हड़कंप... एक ट्रक ड्राइवर घायल, तनाव के बीच पुलिस बल की बड़ी तैनाती
AajTak
केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.
केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को दो अलग-अलग जगहों पर बम धमाके की घटनाएं सामने आईं है. इन घटनाओं में एक व्यक्ति घायल हो गया, जबकि दूसरी घटना में कोई घायल नहीं हुआ है. पुलिस के अनुसार, पहला धमाका सुबह करीब 9 बजे पनूर के पास सेंट्रल पोयिलूर इलाके में हुआ. यहां निर्माण कार्य के लिए रेत खोदी जा रही थी.
बताया गया कि एक खुदाई मशीन जमीन में खुदाई कर रही थी, तभी जमीन में दबा बम अचानक फट गया. इस दौरान टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल अपने वाहन के पास खड़ा था और धमाके की चपेट में आकर घायल हो गया. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और पुलिस ने पहुंचकर जांच शुरू की. पुलिस को घटनास्थल से विस्फोटक के अवशेष भी मिले हैं.
यह भी पढ़ें: केरल: कन्नूर के सुनसान प्लॉट में दो देसी बम मिलने से हड़कंप, इलाके में बढ़ाई गई पुलिस गश्त
मंदिर के पास सड़क पर फेंका बम
दूसरी घटना सुबह करीब 4 बजे मनोलिक्कावु इलाके में मंदिर के प्रवेश द्वार के पास हुई. पुलिस के मुताबिक, एक अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंक दिया, जिससे जोरदार धमाका हुआ. यह धमाका उस स्थान के पास हुआ, जहां पुलिस की गाड़ी तैनात थी. हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है.
पुलिस ने बताया कि यह घटना मंदिर में चल रहे उत्सव के दौरान सीपीआई(एम) और आरएसएस कार्यकर्ताओं के बीच हुई तीखी बहस के बाद हुई. किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. पुलिस दोनों धमाकों के मामलों की गंभीरता से जांच कर रही है और जिम्मेदार लोगों की पहचान करने की कोशिश जारी है.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








