
उत्तर भारत में अब बढ़ेगी गर्मी, चढ़ेगा तापमान, मौसम में बदलाव से प्री मॉनसून के संकेत
AajTak
पश्चिमी विक्षोभ यानी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस कमजोर पड़ गया है, जिससे मौसम साफ है और तेज धूप निकल रही है. दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार में दिन का तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री अधिक है.मौसम शुष्क होने के बीच प्री-मॉनसून सीजन की शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं.
उत्तर भारत के राज्यों में अब तेजी से गर्मी बढ़ रही है. कई जगहों पर दिन का तापमान 28-30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि यह प्री-मॉनसून के शुरुआती संकेत हैं, यानी मॉनसून से पहले वाली गर्मी और गरज-चमक वाली बारिश का समय जल्दी शुरू हो सकता है.
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत में अब तापमान धीरे-धीरे 3-4 डिग्री बढ़ेगा. दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों में दिन का तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री ज्यादा तक पहुंच रहा है. राष्ट्रीय राजधानी की बात करें तो दिल्ली में हाल ही में अधिकतम तापमान 27-29 डिग्री तक पहुंचा, जबकि फरवरी में आमतौर पर यह 22-25 डिग्री के आसपास रहता है.
पिछले कुछ दिनों में पश्चिमी विक्षोभ यानी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण पहाड़ों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में हल्की बारिश हुई थी. इससे थोड़ी राहत मिली, लेकिन अब यह विक्षोभ कमजोर पड़ गया है. अधिकतर राज्यों में मौसम साफ है और धूप निकल रही है.
ये भी पढ़ें: रोड ट्रिप का प्लान है? इस फीचर से जानिए पूरे रास्ते कैसा रहेगा मौसम
अब मजबूत सिस्टम की संभावना नहीं, बारिश सामान्य से कम मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर के मुताबिक, मैदानों और पहाड़ों दोनों जगह फरवरी के बाकी दिनों में किसी भी मजबूत मौसम प्रणाली की संभावना नहीं है. पूरे महीने पर नजर डालें तो उत्तर भारत में सर्दियों की बारिश सामान्य से कम रही है. वहीं, शेष दिनों में ज्यादातर शुष्क मौसम बने रहने की वजह से मौसमी बारिश की कमी और बढ़ सकती है.
कुछ जगहों पर 30°C के पार तापमान! बादलों की कमी और तेज धूप के कारण दिन का तापमान तेजी से बढ़ेगा. अधिकतम तापमान मिड-20 डिग्री से बढ़कर ऊपरी 20 डिग्री तक पहुंच सकता है. वहीं, पश्चिम व उत्तर राजस्थान तथा हरियाणा से सटे इलाकों में 30°C के पार पहुंचने की संभावना है. हालांकि, न्यूनतम तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







