
मध्य प्रदेश विधानसभा में डराने वाले आंकड़े: 6 साल में 2.70 लाख महिलाएं और लड़कियां लापता; अभी भी 50 हजार का अता-पता नहीं
AajTak
MP विधानसभा के बजट सत्र में राज्य में महिला सुरक्षा को लेकर बेहद डराने वाले आंकड़े सामने आए हैं. गृह विभाग द्वारा दी गई इस जानकारी ने प्रदेश में महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा पर गंभीर सवालिया निशान लगा दिए हैं.
मध्य प्रदेश विधानसभा में महिलाओं और लड़कियों को लेकर चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं. एक सवाल का जवाब देते हुए विधानसभा में गृह विभाग ने जानकारी दी है कि साल 2020 से 28 जनवरी 2026 तक मध्यप्रदेश में 2,70,300 महिलाएं और लड़कियां लापता हुई जिनमें से 2,20,130 महिलाएं और लड़कियां तो बरामद हो गईं लेकिन अभी भी 50 हज़ार से ज़्यादा महिलायें और लड़कियां लापता ही हैं.
यह जानकारी गृह विभाग ने कांग्रेस विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया के प्रश्न के लिखित जवाब में दी है.
(साल 2020 – 28 जनवरी 2026)
महिलाएं लापता: 2,06,507 बरामद महिलाएं: 1,58,523 अब तक लापता: 47,984
बालिकाएं लापता: 63,793 बरामद बालिकाएं: 61,607 अब तक लापता: 2,186
यही नहीं, साल 2020 से लेकर साल 2026 तक के आंकड़े साफ़ बता रहे हैं कि हर साल यह मामले बढ़ते गए हैं

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.









