
Weather Update: दिल्ली-यूपी में तेज हवाओं का पहरा, कई राज्यों में गिरेगा पारा, जानें देशभर का मौसम
AajTak
IMD Weather Updates: मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो से तीन दिन में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों सहित पूरे राजस्थान में तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की जा सकती है. आइए जानते हैं आज के मौसम पर IMD ने क्या जानकारी दी.
उत्तर भारत में गर्मी की दस्तक के बाद एक बार फिर तापमान में गिरावट आने के आसार हैं. इसके साथ ही पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी का सिलसिला भी जारी है. लेकिन एक और पश्चिमी विक्षोभ के चलते जल्द ही तापमान फिर बढ़ने लगेगा और गर्मियों के मौसम की शुरुआत हो जाएगी. आइये जानते हैं, आज यानी 12 फरवरी को देश के मौसम का हाल कैसा रहेगा.
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम? देश की राजधानी दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान घटकर 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री रह सकता है. वहीं, दिन के वक्त दिल्ली में आज तेज हवाएं चल सकती हैं. 12 से 16 फरवरी तक दिल्ली में तेज हवाएं चल सकती हैं. सोमवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान और गिरकर 9 डिग्री तक पहुंच सकता है और अधिकतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया जा सकता है.
दिल्ली में कितना रहेगा तापमान?
उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान आज 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री रह सकता है. लखनऊ में भी 12 और 13 फरवरी को तेज हवाएं चल सकती हैं. अगर गाजियाबाद की बात करें तो न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. गाजियाबाद में भी तेज हवाएं चल सकती हैं. गाजियाबाद में 12 से 15 फरवरी तक तेज हवाएं चल सकती हैं.
पहाड़ों पर बर्फबारी
इसके अलावा जम्मू कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी जारी रह सकती है. उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और बर्फबारी संभव है. बता दें कि लगातार हो रही बर्फबारी से जम्मू कश्मीर में हिमस्थल की भी चेतावनी जारी की गई है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








