
Weather Update: दिल्ली में गर्मी ने तोड़े कई रिकॉर्ड्स, 90 साल बाद सबसे ज्यादा तापमान, कब तक तपेगा उत्तर भारत?
AajTak
Weather Update: IMD ने कहा है कि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और यूपी जैसे उत्तर भारत वाले राज्यों में अगले दो दिनों तक लू जारी रहने की संभावना है.
Weather Updates: यूपी-दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्य इन दिनों प्रचंड गर्मी का कहर झेल रहे हैं. मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि जल्द इस गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है. इंडियन मीटीअरलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) ने गुरुवार को कहा है कि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और यूपी जैसे उत्तर भारत वाले राज्यों में अगले दो दिनों तक लू जारी रहने की संभावना है. मौसम बताने वाली एजेंसी ने कहा कि इन सभी राज्यों के साथ-साथ उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश के इलाकों में भी लू की स्थिति दर्ज की गई. इन सभी इलाकों के अलावा भी कई जगह पर भीषण गर्मी की स्थिति पाई गई है. आईएमडी ने बताया कि जम्मू में अलग-अलग जगहों पर भीषण गर्मी रही. वहीं, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गर्मी के गुरुवार को कई पुराने रिकॉर्ड्स टूट गए हैं. 90 साल बाद एक जुलाई सबसे अधिक गर्म पाया गया है. आज दिल्ली का तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.यह भी पढ़ें: अप्रैल-मई वाली लू मॉनसून के मौसम में लौटी, सूरज के प्रकोप से परेशान उत्तर भारत
आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.








