
Weather Update: तीन दिनों तक दिल्ली समेत इन 6 राज्यों में होगी झमाझम बारिश, कड़ाके की ठंड के बीच मौसम में आएगा बड़ा बदलाव
AajTak
Weather Forecast: उधर, दिल्ली के कुछ हिस्सों में लगातार छठे दिन 'कोल्ड डे' की स्थिति बनी रही. इसी तरह की स्थिति दो और दिनों तक रहने की भविष्यवाणी की गई है. सफदरजंग में आज का न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पालम में 7.6 डिग्री मिनिमम टेम्प्रेचर दर्ज किया गया.
Heavy Rainfall in these 6 states, Delhi Weather: कड़ाके की ठंड के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में आने वाले दिनों में तेजी से मौसम बदलने वाला है. दिल्ली समेत इन राज्यों में तीन दिनों तक बारिश का अनुमान जताया गया है. मौसम विभाग (IMD) ने यह जानकारी दी है. साथ ही, अगले तीन दिनों तक यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश में कंपकंपाती ठंड पड़ सकती है. उधर, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तरी राजस्थान में आज बीते दिनों की तुलना में तापमान में गिरावट की संभावना है. इसके बाद मौसम बेहतर होगा.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










