
Weather Update: ठंड से मिलेगी राहत लेकिन बारिश बढ़ाएगी मुश्किल! जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल
AajTak
IMD Weather Forecast: उत्तर भारत को शीतलहर से तो राहत मिलने वाली है, लेकिन आने वाले दिनों में मैदानी इलाकों में बारिश और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी लोगों की मुसीबत बढ़ा सकती है. IMD ने दिल्ली से लेकर जम्मू-कश्मीर तक के मौसम का हाल बताया है. जानें क्या है अपडेट.
पिछले कुछ दिनों से शीतलहर की चपेट में रहे उत्तर भारत को अब राहत मिलने वाली है. मौसम विभाग की मानें तो कल यानी 19 जनवरी से उत्तर भारत को शीतलहर से राहत मिलेगी. हालांकि, मौसम विभाग ने बर्फबारी और बारिश का पूर्वानुमान जताया है. 19 और 20 जनवरी को उत्तर पश्चिम भारत के हिस्सों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़त देखी जा सकती है.
मौसम विभाग के मुताबिक, एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ 21 जनवरी की रात से 25 जनवरी के दौरान पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करेगा. इससे पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी की गतिविधियां शुरू होने की संभावना है. मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 21 जनवरी से 25 जनवरी तक पहाड़ों पर बर्फबारी होगी. वहीं, मैदानी इलाकों में 22 जनवरी से 25 जनवरी तक बारिश के आसार हैं.
इन राज्यों में बारिश का अलर्टपंजाब के सुदूर इलाकों में 22 जनवरी को बहुत हल्की बारिश हो सकती है. वहीं, 23 जनवरी को कई इलाकों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. 24 जनवरी को भी बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. 25 जनवरी को फिर सुदूर के इलाकों में बहुत हल्की बारिश संभव है.
हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली: मौसम विभाग की मानें तो 22 जनवरी को दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ में बहुत हल्की बारिश हो सकती है. 23 जनवरी को ज्यादातर इलाकों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. 24 जनवरी को भी बारिश के आसार हैं. 25 जनवरी को दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ के सुदूर इलाकों में बहुत हल्की बारिश देखने मिलेगी.
पश्चिमी उत्तर प्रदेश: 23 जनवरी को कुछ इलाकों में गरज के साथ हल्की बारिश देखने को मिल सकती है. इसी के साथ, 24 जनवरी को ज्यादातर इलाकों में गरज के साथ बारिश देखने को मिलेगी.
पूर्वी उत्तर प्रदेश: 24 और 25 जनवरी को पूर्वी उत्तर प्रदेश के सुदूर के इलाकों में गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








