
Weather Update: गर्मी ने बढ़ाई टेंशन, 45 डिग्री का टॉर्चर जारी, इन राज्यों में आंधी-बारिश का भी अलर्ट
AajTak
मौसम विभाग के मुताबिक देश के कई राज्यों में हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी. तापमान में अभी और वृद्धि हो सकती है. वहीं, वेस्ट बंगाल और ओडिश में लोगों को हीटवेव की तगड़ी मार झेलनी पड़ सकती है. इसके अलावा कई राज्यों में आंधी-तूफान का भी अलर्ट है.
देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है. लोगों को सूरज का 45 डिग्री वाला टॉर्चर झेलना पड़ रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक देश के अधिकतर राज्यों के तापमान में अगले कुछ दिन लगातार वृद्धि होगी. उत्तर पश्चिम और मध्य भारत और पश्चिम भारत में ये वृद्धि 2 से 3 डिग्री तक हो सकती है. वेस्ट बंगाल और ओडिश में लोगों को हीटवेव की तगड़ी मार झेलनी पड़ सकती है.
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग की मानें तो आज यानी 22 अप्रैल को नई दिल्ली में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. 21 अप्रैल को दिल्ली में हल्की-बूंदाबांदी दर्ज की गई थी. हालांकि, आज मौसम पूरी तरह से साफ रहने की संभावना है.
लखनऊ में मौसम की स्थिति
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की बात करें तो यहां आसमान साफ रहेगा. न्यूनतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. आधिकतम 36 डिग्री तक पहुंच सकता है. आसमान में धूप और बादल छाए रहेंगे. अगले 1 हफ्ते तक उत्तर प्रदेश में तापमान दिन प्रतिदन बढ़ता नजर आएगा. इसका मतलब ये हुए राज्य में अभी और गर्मी बढ़ेगी
नॉर्थ के इलाकों में गर्मी से राहत

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.








