
Weather Today: सावधान! दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव रिटर्न, चढ़ेगा पारा...बढ़ेगी गर्मी, उत्तर भारत के मौसम पर IMD ने दी ये चेतावनी
AajTak
Heatwave Alert Today: देश के कई राज्यों में पिछले कुछ दिनों से तापमान 40 डिग्री से नीचे बना हुआ था. लेकिन दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के राज्यों में अब फिर हीटवेव की वापसी होने जा रही है. तापमान बढ़ने के साथ गर्मी और सताएगी.
Weather Forecast Today 9 May Heatwave Alert: कुछ दिन की राहत के बाद एक बार फिर भीषण गर्मी और लू का प्रकोप देश के कई राज्यों में लौट रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान, उत्तर मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ, पश्चिम मध्य प्रदेश, दक्षिण हरियाणा-दिल्ली और पंजाब में लू के थपेड़े फिर लोगों को परेशान करेंगे. IMD ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में अगले 5 तक हीटवेव (Heat Wave) की चेतावनी दी है.
अगर आज के तापमान की बात करें तो दिल्ली में 9 मई को न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 41 डिग्री रह सकता है. वहीं, गुजरात के अहमदाबाद में न्यूनतम तापमान 29 डिग्री और अधिकतम तापमान 42 डिग्री रह सकता है. उत्तर भारत के राज्यों में हीटवेव के बीच अधिकतर तापमान में बढ़ोतरी से गर्मी और सताएगी. IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, 44 डिग्री सेल्सियस तक अधिकतम तापमान पहुंच सकता है.
जानिए प्रमुख शहरों में मौसम का हाल
वहीं, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री रह सकता है. जबकि गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 41 डिग्री रह सकता है.
जानें अपने शहर में मौसम का हाल
इन राज्यों में हीटवेव की चेतावनी मौसम विभाग के मुताबिक, विदर्भ, पश्चिम मध्य प्रदेश, राजस्थान के कुछ इलाकों में 9 से 12 मई तक हीटवेव की चेतावनी है. वहीं, दक्षिण हरियाणा-दिल्ली और पंजाब में 10 से 14 मई के बीच हीटवेव की आशंका है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










