
Weather Today: राजस्थान से विदा हुआ मॉनसून, दिल्ली में आज भी होगी बारिश, जानें यूपी का मौसम
AajTak
Weather Update Today: दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने मंगलवार को राजस्थान और कच्छ के इलाकों से विदाई ले ली. हालांकि, देश के कई राज्य ऐसे हैं, जहां मॉनसून की विदाई से पहले झमाझम बारिश देखने को मिल रही है. मौसम विभाग (IMD) ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज (बुधवार), 21 सितंबर को हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया है.
Weather Today, IMD Prediction: देश के कई इलाकों में मॉनसून की गतिविधियां कम होने लगी हैं तो कई शहरों से मॉनसून ने विदाई ले ली है. दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने मंगलवार को राजस्थान और कच्छ के इलाकों से विदा हो गया है. हालांकि, कुछ देश के कुछ राज्य ऐसे भी हैं, जहां अभी मॉनसून की बारिश का दौर जारी है. देश की राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज अच्छा है. IMD ने अगले 5 दिन बारिश की संभावना जताई है.
दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से बूंदाबांदी और हल्की बारिश देखने को मिल रही है. IMD के मुताबिक, आज (बुधवार), 21 सितंबर को देश की राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. वहीं, बादलों की आवाजाही के बीच कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम? पिछले कुछ दिनों से उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में झमाझम बारिश देखने को मिल रही है. मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 21 और 22 सितंबर को मध्यम बारिश होने की संभावना है. राज्य की राजधानी लखनऊ की बात करें तो आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहेगा. वहीं, गरज के साथ बारिश भी देखने को मिल सकती है. गाजियाबाद में भी आज गरज के साथ बारिश हो सकती है. न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री रह सकता है.
जानिए अपने शहर के मौसम का हाल
मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. असम, मेघालय, नगालैंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, विदर्भ, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार के कुछ हिस्सों और झारखंड में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.
दिल्ली के मौसम का जानकारी

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







