
Weather Today: मॉनसून में छाए संकट के बादल, हिमाचल-उतराखंड में बारिश से तबाही, इन 17 राज्यों में IMD की चेतावनी
AajTak
उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और कश्मीर से लेकर पंजाब तक बारिश का कहर देखने को मिल रहा है. भारी बारिश के चलते मनाली और कुल्लू के बीच कई स्थानों पर भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं. कुल्लू और मंडी में बारिश से काफी नुकसान हुआ है. इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने अभी बारिश से राहत नहीं मिलने की संभावना जताई है.
पहाड़ों से लेकर मैदानों तक देश के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश मुसीबत बनी है. उत्तराखंड के सभी 13 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है तो वहीं, हिमाचल प्रदेश के सात जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट है. मंडी-कुल्लू के बीच नेशनल हाईवे बंद है. पंजाब में भी जल तांडव देखने को मिला है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दो दिन की बारिश में कई इलाकों में इतना पानी भर गया कि सड़कें बंद हो गई हैं. दिल्ली सरकार ने ऐलान किया है कि आज, 10 जुलाई को स्कूल बंद रखे जाएंगे. बता दें कि दिल्ली में बारिश ने 41 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.
बारिश से अभी नहीं राहत उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और कश्मीर से लेकर पंजाब तक बारिश का कहर देखने को मिल रहा है. भारी बारिश के चलते मनाली और कुल्लू के बीच कई स्थानों पर भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं. कुल्लू और मंडी में बारिश से काफी नुकसान हुआ है. कुल्लू में राष्ट्रीय राजमार्म 3 का कुछ हिस्सा व्यास नदी के तूफान में बह गया. वहीं, मंडी में एक पुल व्यास नदी के चपेट में आ गया. फिलहाल, मौसम विभाग ने हिमाचल में अगले दो दिन बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है.
#WATCH | Under the impact of incessant rainfall in Himachal Pradesh, Lagghati Khad in Kullu swells. Visuals near Kullu Bus Stand. pic.twitter.com/Vt8ul1rU4u
जलप्रलय में तैरती कारें, खिसक रहे पहाड़... देखें बारिश से तबाही के भयावह VIDEO
भूस्खलन के कारण रास्ते बंद, बारिश का रेड अलर्ट मौसम विभाग (IMD) ने 13 जुलाई तक हिमाचल और उत्तराखंड के 13 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. कुछ इलाकों में रेड तो कुछ इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी है.
#WATCH | Himachal Pradesh | Latest visuals from Mandi around Victoria Bridge, Panchvakhtra Temple and another bridge that has been damaged following incessant heavy rainfall. pic.twitter.com/8gKOfbvfKT

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








