
Weather Today: मॉनसून की एंट्री से तापमान में आई कमी, दिल्ली समेत इन राज्यों में आज भी होगी बारिश, जानिए मौसम का हाल
AajTak
Rainfall Alert: देश की दिल्ली समेत उत्तर भारत के राज्यों में मॉनसून की एंट्री हो चुकी है. मॉनसून की दस्तक के साथ ही लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, जुलाई के पहले हफ्ते में मुंबई से लेकर राजस्थान और बिहार तक जमकर बरसात होने की संभावना है.
Weather Forecast Today Rainfall Updates: देश की राजधानी दिल्ली में 30 जून को मॉनसून की पहली बारिश के साथ गर्मी से राहत मिली है. दिल्ली में बारिश से तापमान में कमी दर्ज की गई है. मौसम विभाग (IMD) की मानें तो दिल्ली में अगले कुछ दिन तक बादलों का डेरा रहेगा और बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी.
दिल्ली में अगर आज, 2 जुलाई के मौसम की बात करें तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहेगा. वहीं, दिल्ली में आज से सात जुलाई तक प्रतिदिन बारिश होने की संभावना है. इस दौरान दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं, 6 और 7 जुलाई को दिल्ली में तेज बारिश होने की संभावना है.
उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा तापमान उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज बादल छाए रहेंगे. न्यूनतम तापमान लखनऊ में 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है. गाजियाबाद में आज न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री रह सकता है. गाजियाबाद में आज बादल भी छाए रहेंगे. हालांकि, गाजियाबाद में 3 जुलाई को गरज के साथ बारिश हो सकती है.
दिल्ली के मौसम की जानकारी
राजस्थान के जयपुर में आज, न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री रह सकता है. वहीं, आज जयपुर में बादल छाए रहेंगे साथ ही बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी.
जानिए आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.










