
Weather Today: मॉनसून की एंट्री में अभी देरी! हीटवेव से रहेगी राहत, इन राज्यों में आज भी आंधी-तूफान का अलर्ट
AajTak
देशभर में पिछले कुछ दिनों से बारिश और हवाओं की वजह से मौसम में नर्मी और गर्मी से राहत है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, राजस्थान महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में आज (सोमवार) भी बारिश के साथ तेज आंधी की स्थिति बन सकती है. इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम शुष्क रह सकता है.
देशभर के मौसम में बदलाव और सूरज की आंखमिचौली जारी है. उत्तर भारत के राज्यों में बारिश का सिलसिला थम गया है और केरल में मॉनसून की दस्तक का बेसब्री से इंतजार है. मौसम विभाग ने 4 जून के बाद मॉनसून के केरल तट कर पहुंचने का पूर्वानुमान जताया था. हालांकि, लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक मॉनसून के केरल पहुंचने में अभी 3 से 4 दिन और लग सकते हैं. इस बीच कई राज्यों में फिर से पारा में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है और कई शहरों में अधिकतम पारा 40 डिग्री तक पहुंचने लगा है.
नई दिल्ली के मौसम का हाल
मौसम विभाग की मानें तो आज, 5 जून (शुक्रवार) को देश की राजधानी नई दिल्ली में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया जाएगा. वहीं, आज नई दिल्ली में हल्की बारिश या बूंदाबांदी के साथ आमतौर पर बादल छाए रह सकते हैं. वहीं, लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. इसके साथ ही अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंच सकता है. इस बीच यहां आसमान में बादल नजर आ सकते हैं.
देश के कई राज्यों में आंधी-बारिश की स्थिति क्यों?
पश्चिमी विक्षोभ पूर्व की ओर चला गया है. 5 जून की रात से एक और पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमी हिमालय तक पहुंचने की संभावना है. एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों पर बना हुआ है. एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण छत्तीसगढ़ और उससे सटे तेलंगाना पर निचले स्तरों पर बना हुआ है. एक उत्तर-दक्षिण निम्न दबाव की रेखा उत्तर बिहार से झारखंड होते हुए दक्षिणी छत्तीसगढ़ पर बने हुए चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र तक जा रही है. इसके चलते देशभर के कई राज्यों में इन दिनों तेज हवाओं के साथ बारिश दर्ज की जा रही है.
Warning of the day. #HeatWave #WeatherUpdate #IndiaMeteorologicalDepartment #observation #India @moesgoi @airnewsalerts @DDNewslive @ndmaindia pic.twitter.com/UZLJIKz36e

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.









