
Weather Today: महाराष्ट्र में बिन मौसम बारिश, मध्य भारत में गिरा पारा, दिल्ली में भी बढ़ेगी ठंड
AajTak
Weather Forecast Today: मौसम विभाग की मानें तो उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में दिन और रात के तापमान में गिरावट आ सकती है. इसके अलावा महाराष्ट्र में बारिश के आसार हैं. जबकि दिल्ली में भी अब ठंड बढ़ने की संभावना है. आइए जानते हैं देश भर के मौसम का हाल.
उत्तर भारत के कई राज्यों में ठंड बढ़ने लगी है. वहीं, दक्षिण के राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी है. महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में बिन मौसम बरसात होने की संभावना है. मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट की मानें तो चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) के प्रभाव में दक्षिण-पूर्व और उत्तरी केरल और कर्नाटक तट से सटे पूर्वी मध्य अरब सागर के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बना है. इसके भारतीय तट से दूर पश्चिम उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ सकता है. साथ ही, उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में दिन और रात के तापमान में गिरावट आ सकती है.
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम? मौसम विभाग की मानें तो आज, 14 दिसंबर को राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. इसके अलावा दिल्ली में आज कोहासा भी रहेगा. बात अगर प्रदूषण की करें तो दिल्ली के आनंदविहार स्टेशन पर कल शाम 6 बजे AQI 203 दर्ज किया गया जो कि खराब श्रेणी में आता है.
उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम? उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया जाएगा. लखनऊ में सुबह के वक्त कोहरा रहेगा. वहीं दिन में आसमान साफ रहेगा. गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया जाएगा. गाजियाबाद में भी सुबह के वक्त कोहरा रहेगा. जबकि दिन में मौसम साफ रहेगा.
जानिए अपने शहर के मौसम का हाल
महाराष्ट्र में बिन मौसम बारिश मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट की मानें तो महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में बेमौसम बारिश के आसार हैं. उत्तर मध्य महाराष्ट्र के साथ-साथ कोंकण सहित औरंगाबाद, धुले, नंदुरबार, नासिक, मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में अगले तीन दिनों तक बारिश हो सकती है. 14 दिसंबर को कोंकण और मध्य महाराष्ट्र में ही बारिश देखने को मिलेगी. 15 और 16 दिसंबर को बारिश हल्की होगी और 17 दिसंबर तक पूरी तरह खत्म हो जाएगी.
दिल्ली में कब से गिरेगा पारा?

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










