
Weather Today: प्री मॉनसून बारिश दिलाएगी गर्मी से राहत! दिल्ली में 2 दिन बरसेंगे बादल, जानें देशभर का मौसम
AajTak
गुजरात और दक्षिण राजस्थान से आने वाली दक्षिण-पश्चिमी हवाएं नमी लेकर आएंगी, जिससे दिल्ली-एनसीआर में प्री-मॉनसून गतिविधियों की शुरुआत हो सकती है.
दिल्ली समेत देश के कई राज्य लू और गर्मी का कहर जारी था. लेकिन आज, 10 अप्रैल, 2025 से सूरज की तपिश से कुछ राहत मिली है और आंधी-बारिश के आसार बन रहे हैं. दरअसल, उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है. इसके साथ ही मध्य पाकिस्तान और उससे सटे उत्तरी पंजाब के हिस्सों में एक प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, जो भारत की तरफ बढ़ रहा है. इस सिस्टम से एक पूर्व-पश्चिम ट्रफ रेखा निकलेगी, जो 10 से 12 अप्रैल के बीच दिल्ली के करीब सक्रिय रहेगी.
दिल्ली में प्री मॉनसून बरसात
मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, गुजरात और दक्षिण राजस्थान से आने वाली दक्षिण-पश्चिमी हवाएं नमी लेकर आएंगी, जिससे दिल्ली-एनसीआर में प्री-मॉनसून गतिविधियों की शुरुआत हो सकती है. मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक, आज दिल्ली का अधिकतम तापमान घटकर 39 डिग्री सेल्सियस हो सकता है. हालांकि न्यूमतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस ही रह सकता है. अगले दिन तापमान में और भी गिरावट देखने को मिलेगी.
इस राज्यों में बारिश के आसार
इसके अलावा गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, जम्मू-कश्मीर और कुछ स्थानों पर उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश व बर्फबारी की संभावना है. सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी संभव है. उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर भारत, उत्तर बिहार, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं.
कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी और गरज-चमक की संभावना

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








