
Weather Today: दिल्ली समेत 15 से ज्यादा राज्यों में आज बारिश के आसार, मॉनसून पर भी आया अपडेट, जानें देशभर के मौसम का हाल
AajTak
देश के अधिकतर हिस्सों में आज बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. दिल्ली, यूपी समेत कई राज्यों में बारिश के चलते तापमान में कमी दर्ज की जाएगी. मौसम विभाग ने मॉनसून पर भी अपडेट दिया है. आइए जानते हैं देशभर में आज कैसा रहेगा मौसम.
देश के अधिकतर हिस्सों में बारिश के चलते मौसम खुशनुमा बना हुआ है. हालांकि, कई राज्यों में बारिश आफत की तरह बरस रही है. पूर्वोत्तर भारत के राज्य असम में बाढ़ की तबाही देखने को मिल रही है. ऐसे में यहां बारिश आफत बन रही है. मौसम विभाग की मानें तो अभी अगले पांच दिनों तक पूर्व मध्य भारत और उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में भारी बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी.
मॉनसून पर क्या है अपडेट मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, अगले दो दिनों के दौरान दक्षिण पश्चिम मॉनसून छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, झारखंड के बाकी हिस्सों, बिहार के कुछ और हिस्सों, पूर्वी मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में पहुंच सकता है. इसके अलावा, अगले तीन से चार दिनों के दौरान महाराष्ट्र, कर्नाटक और तेलंगाना में मॉनसून आगे बढ़ सकता है.
जानिए अपने शहर के मौसम का हाल
नई दिल्ली के मौसम का हाल मौसम विभाग की मानें तो देश की राजधानी नई दिल्ली में आज (शनिवार) से बारिश का सिलसिला जारी हो सकता है. 29 जून तक नई दिल्ली में बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. वहीं 25 और 26 जून को नई दिल्ली में भारी बारिश देखने को मिलेगी. अगर तापमान की बात करें तो आज न्यूनतम तापमान 29 डिग्री और अधिकतम तापमान 39 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. हालांकि लगातार कुछ दिन बारिश के बाद अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है.
उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल उत्तर प्रदेश की राजधानी की बात करें तो आज लखनऊ में गरज के साथ एक या दो बार बारिश की गतिविधियां दर्ज की जाएंगी. वहीं, आज लखनऊ में अधिकतम तापमान 38 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. मौसम विभाग की मानें तो लखनऊ में भी 29 जून तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. इसी के साथ तापमान में भी कमी दर्ज की जाएगी. गाजियाबाद की बात करें तो आज यहां न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 रहेगा. गाजियाबाद में भी आज बारिश देखने को मिलेगी.
अन्य राज्यों का हाल मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट की मानें तो आज मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, तेलंगाना, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और ओडिशा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. वहीं, पूर्वोत्तर भारत, उत्तर प्रदेश और बिहार के तलहटी इलाकों, तटीय कर्नाटक, केरल, तटीय आंध्र प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.











