
Weather Today: दिल्ली समेत समूचे उत्तर भारत में शीतलहर, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें आज का मौसम
AajTak
Today Weather: मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में बहुत घने कोहरे की चेतावनी दी है. पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और उत्तर पूर्व भारत में आज (रविवार) घना कोहरा (Dense Fog) छाया रहेगा.
Weather Forecast Today 16 january 2022: उत्तर भारत के ज़्यादातर राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. जिसके चलते दिल्ली, पंजाब, राजस्थान समेत उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में कंपकंपी सर्दी का अहसास हो रहा है. मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में बहुत घने कोहरे की चेतावनी दी है. मौसम विभाग के अनुसार पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और उत्तर पूर्व भारत में आज रविवार यानी 16 जनवरी को घना कोहरा (Dense Fog) छाया रहेगा. इसके अलावा कई राज्यों में आज बारिश की आशंका भी जताई गई है.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.










