
Weather Today: दिल्ली-यूपी समेत उत्तर भारत के इन राज्यों में बरसेंगे बदरा, उत्तराखंड में भी बारिश का अलर्ट, जानें मौसम
AajTak
Rainfall Alert Today: मौसम विभाग के मुताबिक, 25 सितंबर से लो प्रेशर एरिया यानी कम दबाव का क्षेत्र नाॅर्थ की तरफ आगे बढ़ने की उम्मीद है. इसके प्रभाव से दिल्ली के अलावा उत्तरी हरियाणा, उत्तराखंड, पंजाब और हिमाचल प्रदेश समेत उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में बारिश की रफ्तार और तेज हो सकती है. वहीं, तापमान में भी गिरावट देखी जा सकती है.
Weather Update Today: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और इससे सटे इलाको में शनिवार को भी बारिश का सिलसिला जारी रहा. चार दिनों से लगातार हो रही हल्की व मध्यम बारिश से तापमान में गिरावट आई है. मौसम विभाग के मुताबिक, आज (रविवार), 25 सितंबर को भी दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड, पंजाब, उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत के राज्यों में तेज बारिश हो सकती है.
दिल्ली में मौसम का हाल
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली में आज यानी 25 सितंबर को न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा. वहीं, दिल्ली में आज (रविवार) को दिन भर बादल छाए रहने के बीच कुछ स्थानों पर हल्की तो कुछ जगहों पर मध्यम से भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्वीट करके उन इलाकों की जानकारी दी है जहां बारिश के चलते जलजमाव या गड्ढों के कारण यातायात प्रभावित होता है.
क्या है मॉनसून की स्थिति?
मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तरपूर्वी राजस्थान और उत्तर प्रदेश के आसपास के हिस्सों पर बना हुआ है. यह औसत समुद्र तल से 5.8 किमी तक फैला हुआ है. एक ट्रफ रेखा चक्रवाती सर्कुलेशन से पूर्वोत्तर राजस्थान और उत्तर प्रदेश पर होते हुए मध्य प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़ और उत्तरी ओडिशा से होते हुए बंगाल की उत्तर पश्चिम खाड़ी तक जा रही है.
जानिए अपने शहर के मौसम का हाल

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








