
Weather Today: दिल्ली में पड़ेंगी बौछारें, गाजियाबाद में बादलों का डेरा, जानें देशभर के मौसम का हाल
AajTak
मौसम विभाग की मानें तो उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज, 20 सितंबर को हल्की बारिश की गतिविधियां दर्ज की जा सकती हैं. इसी के साथ, नई दिल्ली में भी बूंदाबांदी और बारिश की हल्की बौछारें देखने को मिल सकती हैं. आइए जानते हैं देशभर के मौसम का हाल.
देश के कुछ राज्यों में आज भी बारिश की गतिविधियां दर्ज की जाएंगी. मौसम विभाग की मानें तो पश्चिम बंगाल, ओडिशा तटों के पास उत्तर पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. अगले दो दिनों के दौरान, इसके उत्तरी ओडिशा और दक्षिण में पश्चिम-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है. इसके प्रभाव से अगले दो दिनों के दौरान झारखंड में भारी बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. वहीं, पूर्वी भारत में अगले तीन दिनों के दौरान भारी बारिश की गतिविधियां दर्ज की जाएंगी.
नई दिल्ली के मौसम का हाल मौसम विभाग की मानें तो आज यानी बुधवार को नई दिल्ली में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, नई दिल्ली में आज हल्की बारिश या बूंदाबांदी भी देखने को मिल सकती है. 21 सितंबर से दिल्ली में बारिश का सिलसिला थम सकता है. मौसम विभाग की मानें तो 21 सितंबर को नई दिल्ली में बादलों का डेरा रहेगा, लेकिन बारिश की गतिविधियां देखने को नहीं मिलेंगी.
दिल्ली में बूंदाबांदी की संभावना
उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल मौसम विभाग की मानें तो उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, लखनऊ में आज बादलों का डेरा रहेगा और हल्की बारिश की गतिविधियां दर्ज की जा सकती हैं. गाजियाबाद की बात करें तो आज यहां न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, गाजियाबाद में आज आंशिकतौर पर बादल छाए रहेंगे.
अन्य राज्यों का हाल मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, आज सौराष्ट्र और कच्छ, पश्चिम बंगाल, ओडिशा के कुछ हिस्सों, झारखंड, तमिलनाडु, केरल और दक्षिण राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. इसी के साथ, पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, कोंकण और गोवा, अंडमान और लक्षद्वीप, तेलंगाना के कुछ हिस्सों और आंतरिक कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश संभव है.

झारखंड के लातेहार जिले के नेतरहाट थाना क्षेत्र के दौना गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. जादू-टोना के शक में एक बुजुर्ग व्यक्ति को पंचायत के कथित फैसले के बाद जबरदस्ती पेशाब पिलाया गया. बताया जा रहा है कि गांव में कुछ दिन पहले सड़क हादसे में एक महिला की मौत हुई थी, जिसके लिए कुछ ग्रामीणों ने बुजुर्ग पर डायन का आरोप लगाया.

अब तक ईरान और अमेरिका के बीच चल रहा पूरा युद्ध मिडिल ईस्ट में लड़ा जा रहा था. ईरान की मिसाइले मिडिल ईस्ट और इजरायल पर तबाही मचा रही है तो अमेरिका और इजरायल का बारूद ईरान में बर्बादी की कहानी लिख रहा है, लेकिन अब युद्ध की आग ईरान से 10 हजार किलोमीटर दूर अमेरिका तक पहुंच गई है. अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन के सैन्य ठिकाने के ऊपर ड्रोन देखे गए हैं. वही ड्रोन जिसने अमेरिका में युद्ध का सायरन बजा दिया है.

गुरुग्राम की उप्पल साउथ एंड सोसायटी में मेंटेनेंस बकाया को लेकर आरडब्ल्यूए ने डिफॉल्टरों के नाम गेट पर चस्पा कर दिए हैं. बकाया नहीं चुकाने वालों के लिए मेड एंट्री, कार वॉश और फूड डिलीवरी पर रोक की तैयारी है. वहीं, लिस्ट लगने के बाद रोज 4-5 लोग भुगतान कर रहे हैं. आरडब्ल्यूए ने सख्ती जारी रखने की बात कह रही है.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.






