
तंत्र-मंत्र के शक में बुजुर्ग को जबरन पिलाया पेशाब, पत्नी को भी किया अपमानित... पंचायत के आदेश पर दी गई अमानवीय सजा
AajTak
झारखंड के लातेहार जिले के नेतरहाट थाना क्षेत्र के दौना गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. जादू-टोना के शक में एक बुजुर्ग व्यक्ति को पंचायत के कथित फैसले के बाद जबरदस्ती पेशाब पिलाया गया. बताया जा रहा है कि गांव में कुछ दिन पहले सड़क हादसे में एक महिला की मौत हुई थी, जिसके लिए कुछ ग्रामीणों ने बुजुर्ग पर डायन का आरोप लगाया.
झारखंड के लातेहार जिले के नेतरहाट थाना क्षेत्र के दौना गांव से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. यहां जादू-टोना के शक में एक बुजुर्ग व्यक्ति को पंचायत के कथित फैसले के बाद जबरन पेशाब पिलाया गया. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
आरोप है कि ग्रामीणों ने बुजुर्ग को ओझा-गुणी बताकर उस पर तंत्र-मंत्र करने का आरोप लगाया और गांव में बैठक बुलाई. बैठक में कथित तौर पर उसे सजा देने का फैसला लिया गया, जिसके बाद उसे जबरदस्ती पेशाब पिलाया गया.
यह भी पढ़ें: झारखंड: लातेहार में शादी की पार्टी से लौट रही बस पलटी, 9 लोगों की मौत, 80 घायल
महिला की मौत के बाद बढ़ा विवाद
जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले गांव में एक सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई थी. इसके बाद कुछ ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव के बैगा ने डायन-बिसाही कर इस घटना को अंजाम दिया है. इसी आधार पर बुजुर्ग पर आरोप लगाते हुए पंचायत में मामला उठाया गया.
बैठक के दौरान कथित तौर पर बुजुर्ग को दोषी मानते हुए उसे अपमानजनक सजा देने का निर्णय लिया गया. इसके बाद ग्रामीणों ने जबरदस्ती उसे पेशाब पिला दिया. आरोप यह भी है कि उसकी पत्नी को भी ऐसा ही करने की कोशिश की गई, लेकिन बेटे ने विरोध कर उसे बचा लिया.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










