
नो डिलीवरी, नो एंट्री! गुरुग्राम की सोसायटी में बकाया पर सख्ती, डिफॉल्टरों के नाम सार्वजनिक
AajTak
गुरुग्राम की उप्पल साउथ एंड सोसायटी में मेंटेनेंस बकाया को लेकर आरडब्ल्यूए ने डिफॉल्टरों के नाम गेट पर चस्पा कर दिए हैं. बकाया नहीं चुकाने वालों के लिए मेड एंट्री, कार वॉश और फूड डिलीवरी पर रोक की तैयारी है. वहीं, लिस्ट लगने के बाद रोज 4-5 लोग भुगतान कर रहे हैं. आरडब्ल्यूए ने सख्ती जारी रखने की बात कह रही है.
गुरुग्राम के सोहना रोड स्थित उप्पल साउथ एंड सोसायटी में मेंटेनेंस बकाया को लेकर आरडब्ल्यूए ने सख्त रुख अपना लिया है. सोसायटी के गेट पर डिफॉल्टरों के नाम सार्वजनिक कर दिए गए हैं और अब ऐसे घरों के लिए मेड एंट्री, कार वॉश और फूड डिलीवरी जैसी सुविधाओं पर रोक लगाने की तैयारी की जा रही है. इस कदम से सोसायटी में हलचल मच गई है.
आरडब्ल्यूए के जनरल सेक्रेटरी अनिल आनंद ने बताया कि पहले इसे केवल चेतावनी के रूप में लागू किया गया था, लेकिन अब इसे सख्ती से लागू किया जाएगा. उनका कहना है कि लंबे समय से बकाया नहीं चुकाने वालों के कारण सोसायटी के खर्च चलाने में परेशानी हो रही थी, इसलिए यह निर्णय लेना जरूरी हो गया.
यह भी पढ़ें: गुरुग्राम में महीने का खर्च ₹89,500, टेक प्रोफेशनल का बजट देख सोशल मीडिया पर बहस
जीबीएम बैठक के बाद लिया गया फैसला
आरडब्ल्यूए के मुताबिक, 8 फरवरी को हुई जीबीएम बैठक में सोसायटीवासियों ने बकाया वसूली के लिए कड़े कदम उठाने की मांग की थी. इसके बाद ही डिफॉल्टरों के नाम सार्वजनिक करने का फैसला लिया गया. पहले नोटिस और अपील के माध्यम से लोगों को भुगतान के लिए कहा गया, लेकिन उसका अपेक्षित असर नहीं हुआ.
सोसायटी में करीब एक हजार परिवार रहते हैं और सैकड़ों घरों पर लाखों रुपये का बकाया है. नोटिस बोर्ड पर नाम आने के बाद कुछ लोगों ने भुगतान शुरू किया, लेकिन अब भी कई परिवार ऐसे हैं जिन्होंने मेंटेनेंस नहीं भरा है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










