
Weather Today: दिल्ली में आसमान साफ, राजस्थान में हल्की बारिश, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
AajTak
IMD Weather Update: पिछले कई दिनों से दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही थीं जो अब थम गई हैं. IMD के मुताबिक, मौसम साफ होने के साथ अब तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. आइए जानते हैं देश भर के मौसम का हाल.
Weather Update Today, IMD Rainfall: देश के अधिकतर हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया था. हालांकि, अब बारिश की गतिविधियां देखने को नहीं मिलेंगी. मौसम विभाग की मानें तो आनेवाले अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर भारत के तमाम राज्यों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री की बढ़त देखने को मिलेगी. हालांकि, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में अगले तीन दिनों तक हल्की बारिश देखने को मिल सकती है.
दिल्ली के मौसम का हाल मौसम विभाग की मानें तो आज यानी 05 अप्रैल को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, दिल्ली में आज आसमान बिल्कुल साफ रहेगा. राजधानी नई दिल्ली में भी पिछले कुछ दिनों से बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही थीं. हालांकि, अब बारिश का दौर थम गया है. आनेवाले दिनों में दिल्ली का तापमान 32 डिग्री के आसपास रहेगा.
उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल मौसम विभाग की मानें तो उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 20 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री रह सकता है. वहीं, लखनऊ में आज आसमान साफ रहेगा. गाजियाबाद की बात करें तो यहां न्यूनतम तापमान 18 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री रह सकता है. वहीं, गाजियाबाद में भी आज आसमान साफ रहने के आसार हैं. आनेवाले दिनों में गाजियाबाद के तापमान में बढ़त देखने को मिल सकती है.
मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट की मानें तो आज लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. इसके अलावा बाकी के पूर्वोत्तर भारत, उत्तराखंड, तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरल में हल्की बारिश संभव है. ओडिशा और छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश संभव है.
आज यानी 5 अप्रैल को दक्षिण-पश्चिम पंजाब, उत्तर-पश्चिम राजस्थान, हरियाणा के कुछ हिस्सों, विदर्भ और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में गरज के साथ हल्की बारिश देखने को मिल सकती है.

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.








