
Weather Today: दिल्ली में आसमान साफ, इन इलाकों में बरसेंगे बादल, जानें देशभर में कैसा रहेगा मौसम
AajTak
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज (मंगलवार) न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है. इसी के साथ, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में छिटपुट बारिश और बर्फबारी देखने को मिल सकती है.
देश के ज्यादातर राज्यों में तापमान में बढ़त देखने को मिल रही है. हालांकि, उत्तर पश्चिम भारत के कुछ इलाकों में सुबह और शाम के वक्त ठंड का एहसास हो रहा है. वहीं, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं. मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में 14 मार्च तक बारिश और बर्फबारी की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. वहीं, केरल और माहे में अगले दो दिनों तक उमस और गर्मी का सामना करना पड़ेगा.
नई दिल्ली के मौसम का हाल मौसम विभाग की मानें तो आज यानी 12 मार्च को देश की राजधानी नई दिल्ली में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, नई दिल्ली में आज आसमान साफ रहेगा. 13 मार्च को नई दिल्ली में मौसम करवट ले सकता है. 13 मार्च को नई दिल्ली में बादलों का डेरा रहेगा और हल्की बारिश देखने को मिलेगी.
कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, यहां जानिए अपडेट
उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, लखनऊ में आज आसमान साफ रहेगा. गाजियाबाद की बात करें तो आज यहां न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. गाजियाबाद में भी आज आसमान साफ रहेगा.
दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण का क्या है हाल, देखें खास कवरेज
अन्य राज्यों के मौसम का हाल मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट की मानें तो 12 और फिर 13 मार्च को जम्मू कश्मीर लद्दाख गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में छिटपुट बारिश और बर्फबारी संभव है. इसके साथ ही, उत्तराखंड में 12 मार्च को हल्की बारिश और बर्फबारी संभव है. स्काईमेट की मानें तो 13 मार्च को बारिश और बर्फबारी की तीव्रता बढ़ जाएगी. 12 से 14 मार्च के बीच पंजाब में और 13 मार्च को हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और उत्तरी राजस्थान में छिटपुट बारिश संभव है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.











