
Weather Today: दिल्ली-नोएडा समेत पूरा NCR स्मॉग की चपेट में, हेडलाइट्स जलाकर चल रहीं गाड़ियां, असम से अमृतसर तक धुंध
AajTak
दिल्ली, यूपी, पंजाब समेत उत्तर भारत के अधिकतर इलाकों में आज (बुधवार), 13 नवंबर की सुबह इस मौसम में अब तक का सबसे घना कोहरा देखने को मिला है. धुंध के कारण विजिबिलिटी यानी दृश्यता काफी कम हो गई है. सड़कों पर लोग गाड़ियों की हेडलाइट्स जलाकर चल रहे हैं. धुंध के बीच लोग इस बात को लेकर कंफ्यूज हैं कि ये कोहरा (Fog) है या स्मॉग?
Delhi NCR Fog or Smog: दिल्ली-एनसीआर, पंजाब और यूपी समेत उत्तर भारत के अधिकतर इलाकों में आज (बुधवार), 13 नवंबर की सुबह इस मौसम में अब तक का सबसे घना कोहरा देखने को मिला है. धुंध के कारण विजिबिलिटी यानी दृश्यता काफी कम हो गई है. दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुबह 6 बजे 100 मीटर विजिबिलिटी रही तो वहीं हिंडन एयरपोर्ट और पंजाब के अमृतसर एयरपोर्ट पर जीरो विजिबिलिटी दर्ज की गई है. सड़कों पर लोग गाड़ियों की हेडलाइट्स जलाकर चल रहे हैं. हालांकि, दिन चढ़ने के साथ इसके छंटने की उम्मीद है.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत में अचनानक बदले मौसम और घने कोहरे के पीछे कई पर्यावरणीय कारण और मौसमी गतिविधियां जिम्मेदार हो सकती हैं. दिल्ली-यूपी-पंजाब से लेकर असम तक सुबह-सुबह आसमान में धुंध नजर आ रही है. साथ ही तापमान में भी गिरावट आने से लोगों को ठंड का अहसास होने लगा है.
हरियाणा में भी कोहरे की दस्तक, रेल यातायात पर असर हरियाणा के सोनीपत में घने कोहरे ने वाहनचालकों की परेशानी बढ़ा दी है. सड़कों पर गाड़ियों की रफ्तार सुस्त पड़ने के साथ सोनीपत से गुजरने वाले ट्रेनों पर भी कोहरे एवं धुंध का असर दिखाई दे रहा है. दिल्ली-अंबाला और अंबाला-दिल्ली जाने वाली कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं.
आज, 13 नवंबर की बात करें तो सुबह 6 बजे के करीब दिल्ली में औसतन एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 349 दर्ज किया गया है, जो बहुत खराब कैटेगरी में आता है. वहीं, हल्की ठंड के साथ कोहरा भी छाया हुआ है. दिल्ली-एनसीआर के अधिकतर इलाकों में स्मॉग (Smog) के साथ कोहरे (Fog) की धुंध है.
दिल्ली के अलग-अलग इलाकों का AQI
कोहरे और स्मॉग में क्या अंतर है? कोहरा (Fog) और स्मॉग (Smog) दोनों का ही संबंध आसमान में छाने वाले धुंध से है, लेकिन दोनों में काफी अंतर है. हवा में तैरती पानी की बहुत ही महीन बूंदों से फॉग बनता है. लेकिन, स्मॉग धुएं और प्रदूषण का मिश्रण होता है. इसके अलावा कोहरे का रंग सफेद होता है, जबकि स्मॉग हल्का ग्रे या भूरा हो सकता है. मौसम ठंडा होने और आद्रता बढ़ने की वजह से आसमान में कोहरा बढ़ता है, जबकि स्मॉग तापमान गिरने के बाद प्रदूषण के बढ़ने से बनता है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








