
Weather Today: तेलंगाना से लेकर त्रिपुरा तक बरसेंगे बादल, जानें उत्तर भारत का मौसम
AajTak
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो-तीन दिन में उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ और हिस्सों और इससे सटे मध्य भारत के इलाकों से दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की वापसी के लिए स्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं. हालांकि, कई राज्यों में अब भी बारिश की गतिविधियां जारी हैं, तो उत्तर भारत में मौसम शुष्क है.
Weather Update Today: उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ और हिस्सों और इससे सटे मध्य भारत के इलाकों से अगले दो-तीन दिनों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की वापसी के लिए स्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं. हालांकि, आंध्र प्रदेश और दक्षिण भारत के कई राज्यों अभी बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं. वहीं, 29-30 सितंबर को तारीख को तेलंगाना और रायलसीमा 29 सितंबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल में बारिश होने की संभावना है. जबकि 29 और 30 सितंबर, 2022 को उत्तर आंतरिक कर्नाटक में भी भारी बारिश हो सकती है.
दिल्ली के मौसम का हाल
मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में आज, 29 सितंबर को न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. वहीं, देश की राजधानी दिल्ली में आज बादल छाए रहेंगे. मौसम विभाग (IMD) की मानें तो दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक बादलों का डेरा रहेगा.
जानिए अपने शहर के मौसम का हाल
मॉनसून की स्थिति
मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, राजस्थान पर एक एंटीसाइक्लोन की वजह से अगले 24 से 48 घंटों में उत्तर पश्चिम भारत के कुछ और हिस्सों और मध्य भारत के कुछ हिस्सों से दक्षिण पश्चिम मॉनसून की वापसी के लिए स्थितियां अब अनुकूल हैं. पाकिस्तान के मध्य भागों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है. एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तर-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना हुआ है. 1 अक्टूबर के आसपास एक चक्रवाती परिसंचरण उत्तर-पूर्व और उससे सटे पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी में उभरने की उम्मीद है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










