
Weather Today: ठंड-कोहरे के बीच दिल्ली में आज बरसेंगे बादल, लखनऊ में शीतलहर, जानें आज का मौसम
AajTak
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुुताबिक, आज यानी 31 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों और उत्तरी राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. आइए जानते हैं मौसम पर आईएमडी ने क्या दी जानकारी.
सर्दी और घने कोहरे के बीच मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बारिश और बर्फबारी की संभावना व्यक्त की है. मौसम विभाग (IMD) की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ के असर से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और आसपास के इलाकों में 04 फरवरी तक बारिश और बर्फबारी का दौरा देखने को मिलेगा. IMD के मुताबिक, आज यानी 31 जनवरी को इन इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी की गतिविधियां देखने को मिलेंगी.
पहाड़ों पर बर्फबारी मौसम विभाग की मानें तो आज यानी 31 जनवरी से लेकर 2 फरवरी 2024 तक जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में भारी बारिश तथा बर्फबारी हो सकती है. वहीं, अगले चार दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस बढ़ने की उम्मीद है. पश्चिमी विक्षोभों की वजह से उत्तर भारत के राज्यों में बारिश तथा बर्फबारी जारी रहने का पूर्वानुमान है.
कैसी है आपके शहर की एयर क्वॉलिटी, यहां कीजिए चेक
नई दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम मौसम विभाग की मानें तो देश की राजधानी नई दिल्ली में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, दिल्ली में आज बादलों का डेरा रहेगा. इसी के साथ, तेज हवाएं और हल्की बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. मौसम विभाग के मुताबिक, 01 फरवरी को भी नई दिल्ली में बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी.
कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, यहां जानिए अपडेट
उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल मौसम विभाग की मानें तो उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री रहेगा. इसके अलावा, सुबह के वक्त लखनऊ में घना कोहरा देखने को मिल रहा है, जबकि दिन के वक्त आसमान साफ रहने की संभावना है. वहीं, शीतलहर से फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. गाजियाबाद की बात करें तो आज न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, गाजियाबाद में आज बादलों का डेरा रहेगा और गरज के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








