
Weather Today: उत्तर भारत में ठंड की दस्तक, इन 4 राज्यों में आज भी बारिश की संभावना
AajTak
Weather Forecast Today: उत्तर भारत के राज्यों में जहां ठंड ने दस्तक दे दी है. वहीं, दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं. पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से ठंड बढ़ी है. आइए जानते हैं दिल्ली-एनसीआर और यूपी समेत देश भर के विभिन्न राज्यों के मौसम का हाल.
Weather Update Today, IMD Rainfall: उत्तर से लेकर दक्षिण तक देश के सभी राज्यों में मौसम का मिजाज बदल रहा है. एक ओर जहां मैदानी इलाकों के तापमान में कमी दर्ज की जा रही है तो वहीं, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से ठंड बढ़ी है. वहीं, दक्षिण के राज्यों में गरज के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं. अगर दिल्ली की बात करें तो आज, 2 नवंबर को न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, सुबह के वक्त हल्का कोहरा देखने को मिला रहा है. दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश समेत नॉर्थ इंडिया के राज्यों में ठंड ने दस्तक दे दी है.
वहीं, दिल्ली-एनसीआर की हवा में प्रदूषण भी खतरनाक स्तर पर है. दिल्ली का औसतन AQI आज (बुधवार) सुूबह करीब 6 बजे 373 दर्ज किया गया है. मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में 3 और 4 नवंबर को भी सुबह के वक्त कोहासा रहेगा. वहीं, 5 से 7 नवंबर के बीच बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है.
उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम? उत्तर प्रदेश में भी तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. वहीं, सुबह और शाम के वक्त ठंड का एहसास भी होने लगा है. अगर तापमान की बात करें तो यूपी की राजधानी में लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री दर्ज किया जाएगा. वहीं, गाजियाबाद में भी आज न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री दर्ज किया जाएगा.
जानिए अपने शहर के मौसम का हाल
इन राज्यों में बारिश मौसम विभाग की मानें तो 2 से 5 नवंबर के बीच तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल और केरल और माहे में बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी. वहीं, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 4 से 6 नवंबर के बीच हल्की से मध्यम बारिश के साथ बर्फबारी देखने को मिल सकती है. इसके अलावा 5 और 6 नवंबर को पंजाब में बारिश देखने को मिल सकती है. मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट की मानें तो उत्तराखंड के कुछ इलाकों में बारिश के साथ-साथ बर्फबारी देखने को मिल सकती है.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.










