
Weather Today: उत्तराखंड, यूपी समेत कई राज्यों में जोरदार बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम
AajTak
IMD Rainfall Alert: मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है. वहीं, यूपी, उत्तराखंड में भी जोरदार बारिश के आसार हैं.
Weather Update: राजधानी दिल्ली में आज मॉनसून की दस्तक हो गई. पिछले कई दिनों से पड़ रही उमसभरी गर्मी से छुटकारा भी मिल गया. साथ ही, झमाझम बारिश होने से लोगों का इंतजार भी खत्म हुआ. ज्यादातर राज्यों में मॉनसून आ चुका है. उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में भी इन दिनों जमकर बारिश हो रही है.
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है. आज बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया था. गुजरात के कई जिलों में बारिश के आसार हैं. अहमदाबाद में आज का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा. आंधी तूफान के साथ बारिश के आसार हैं.
इसके अलावा, भोपाल की बात करें तो यहां का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहेगा. उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. देहरादून में आज का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है. बारिश के साथ आंधी आ सकती है. राजस्थान में भी आज बारिश होगी. जयपुर में आज का न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है.
जानिए अपने शहर के मौसम का हाल
वहीं, लखनऊ में भी बारिश के आसार हैं. यहां का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है. हल्की बारिश के आसार हैं. उधर, बिहार की बात करें तो पटना में आज का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है. यहां जमकर बारिश होने की संभावना है.
इन राज्यों में होगी बारिश ज्यादातर राज्यों में इन दिनों बारिश हो रही है. skymetweather के अनुसार, आज असम, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक में बारिश के आसार हैं. बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ में भी बारिश हो सकती है. उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा, यूपी, ओडिशा, राजस्थान, तमिलनाडु, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली आदि के कुछ इलाकों में भी बारिश की संभावना है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










