
Weather Today: इन राज्यों में कहर बनकर बरस रही बारिश, दिल्ली-यूपी में आसमान साफ, जानें देश के मौसम का मिजाज
AajTak
मौसम विभाग के मुताबिक, 29 जुलाई को राजस्थान, गुजरात, नागालैंड, मिजोरम, मणिपुर, त्रिपुरा और महाराष्ट्र भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. वहीं, दिल्ली में 30 जुलाई से 1 अगस्त तक तेज बारिश देखने को मिल सकती है. हालांकि, आज यानी 29 जुलाई को आसमान साफ रहेगा. आइए जानते हैं देश भर के मौसम पर क्या है अपडेट.
देश के कई राज्यों में इस समय मूसलाधार बारिश हो रही है. आने वाले कुछ दिनों के लिए भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कई राज्यों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. गुजरात और महाराष्ट्र की बात करें तो यहां लगातार बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं. कई जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति है. घर से लेकर दुकान तक में बारिश का पानी घुस चुका है. मौसम विभाग ने 29 जुलाई को राजस्थान, गुजरात, नागालैंड, मिजोरम, मणिपुर, त्रिपुरा और महाराष्ट्र भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. कैसी है आपके शहर की एयर क्वॉलिटी, यहां कीजिए चेकदिल्ली का मौसम दिल्ली में बीते दो दिन से हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं. जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग (IMD) की मानें तो आज दिल्ली में हल्की बारिश होने की संभावना है. वहीं, 30 जुलाई से 1 अगस्त तक तेज बारिश देखने को मिल सकती है. IMD के मुताबिक, इस पूरे हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 33 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है और न्यूनतम तापमान 26 से 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण का क्या है हाल, देखें खास कवरेज देश के मौसम का हाल मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र, पूर्वी राजस्थान, गुजरात क्षेत्र, कोंकण और गोवा और तटीय कर्नाटक में मध्यम से भारी बारिश संभव है. वहीं केरल, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम, असम, पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो बार भारी बारिश हो सकती है.कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, यहां जानिए अपडेट इसके अलावा पूर्वोत्तर भारत, बिहार, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, सौराष्ट्र और कच्छ, तेलंगाना, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश संभव है. दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तरी मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में हल्की बारिश संभव है.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







