
Weather News: शिमला से गंगोत्री तक पहाड़ों पर सफेद अटैक! देखें पहाड़ी सूबों में बर्फबारी की ये तस्वीरें
AajTak
तीन पहाड़ी सूबों में जमकर बर्फबारी हो रही है. तमाम हिल स्टेशनों पर स्नोफॉल देखने गए सैलानियों के चेहरे खिले है. सैलानी बर्फ में जमकर मस्ती कर रहे हैं. नए साल की शुरूआत में ही कुदरत पहाड़ों पर कुछ यूं मेहरबान हुई कि सैलानियों के चेहरे खिल गए. पहाड़ों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है. धरती की जन्नत कश्मीर से लेकर हिमाचल और उत्तराखंड तक हर तरफ दिलकश नजारे दिख रहे हैं. लेकिन साथ ही उत्तराखंड से लेकर कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी आवाजाही को मुश्किल कर रही है. देखें ये वीडियो.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.










