
Weather Forecast: इन इलाकों के तापमान में आएगी गिरावट, लखनऊ में रहेगा कोहरा, जानें आज के मौसम का हाल
AajTak
Weather News: देश के ज्यादातर राज्यों में ठंड महसूस होने लगी है. मौसम विभाग की मानें तो राजस्थान में अगले दो से तीन दिनों के दौरान ठंड बढ़ने के आसार हैं. इसके अलावा दक्षिण के राज्यों में बारिश का दौर जारी है. यहां पढ़ें आज के मौसम का हाल.
उत्तर भारत समेत देश के अधिकतर हिस्सों में तापमान में कमी दर्ज की जा रही है. मौसम विभाग की मानें तो अगले दो दिन के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी. वहीं, अगले 2-3 दिनों के दौरान मध्य भारत के तापमान में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा.
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में आज, 15 नवंबर को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, दिल्ली में आसमान साफ रहने की संभावना है. अगर प्रदूषण की बात करें तो कल शाम 6 बजे के करीब दिल्ली के आनंद विहार स्टेशन पर AQI 193 दर्ज किया गया. दिल्ली में प्रदूषण के स्तर में सुधार हुआ है.
उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम? मौसम विभाग की मानें तो उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, लखनऊ में सुबह के वक्त कोहरा रहेगा. इसके बाद दिन के वक्त आसमान साफ रहेगा. गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया जाएगा.
राजस्थान के मौसम का हाल मौसम विभाग की मानें तो आने वाले राजस्थान में अगले दो-तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट आने की संभावना है. इससे राजस्थान के कई इलाकों में ठंड बढ़ेगी.
इन राज्यों में बारिश अगले 24 घंटों के दौरान, तमिलनाडु और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. मध्य प्रदेश, विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र कोंकण और गोवा, आंतरिक कर्नाटक और गुजरात के पूर्वी हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.







