
Weather Alert: कहीं फटे बादल, कहीं सड़कों तक आईं नदियां... दिल्ली ही नहीं, आज इन राज्यों में भी भयंकर बारिश
AajTak
मौसम विभाग ने इस लॉन्ग वीकेंड पर हिमालय की यात्रा से बचने की सलाह दी है. मौसमी नजरिए से ये वीकेंड हिमालयी क्षेत्रों में यात्रा के लिए उपयुक्त नहीं है.
देशभर के कई राज्यों में मौसम पहले ही कहर बरपा रहा है. अब मौसम विभाग ने एक बार फिर कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है. आज (14 अगस्त) दोपहर तक उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और यहाँ तक कि जम्मू संभाग के तराई क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना है. इसके बाद शुक्रवार शाम से रविवार शाम तक भी भारी बारिश की संभावना है.
लॉन्ग वीकेंड पर हिमालयी क्षेत्रों पर जाने से बचने की सलाह
यहां न केवल बारिश बल्कि बादल फटने, अचानक बाढ़ और भूस्खलन का खतरा भी मंडरा रहा है. इसके अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर और पंजाब के कुछ हिस्सों में आज सुबह से शाम तक भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं, वीकेंड पर भी छिटपुट बारिश होने की संभावना है. यहां तक कि मौसम विभाग ने इस लॉन्ग वीकेंड पर हिमालय की यात्रा से बचने की सलाह दी है. मौसमी नजरिए से ये वीकेंड हिमालयी क्षेत्रों में यात्रा के लिए उपयुक्त नहीं है.
बता दें कि मॉनसून अक्षीय रेखा उत्तर-पश्चिम भारत से गुज़र रही है और खाड़ी से बन रहे निम्न दबाव क्षेत्र के साथ मिलकर सक्रिय है. पूर्वी हवाएँ खाड़ी से नमी ला रही हैं और अरब सागर से दक्षिण-पश्चिमी हवाएं भी आ रही हैं. इसी के चलते देशभर के कई राज्यों में आज से वीकेंड तक अच्छी बारिश और उससे होने वाले असर की संभावना जताई है.
अभी कहां-कहां बारिश?
उत्तराखंड

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.










