
Weather Alert: उत्तराखंड-हिमाचल से जम्मू तक Extremely Heavy Rain का अलर्ट, इन दो राज्यों के लिए आज का दिन भारी
AajTak
मौसम विभाग ने आज यानी 13 अगस्त, 2025 को उत्तराखंड में कहीं-कहीं अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना जताई है. इसके अलावा जम्मू के कुछ स्थानों में भी भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है.
देशभर में मॉनसून पूरे शबाब है, जिधर देखो मौसमी कहर बरपा है. पहाड़ों पर बारिश से पहले ही आफत मची हुई है और अब एक बार फिर भयंकर बारिश का अलर्ट है. पहाड़ों पर हो रही बारिश की वजह से नदियां उफान पर हैं, जो मैदानी इलाकों में बाढ़ की स्थिति पैदा कर रही हैं. ऐसे में देश के लगभग सभी हिस्सों में मौसमी आफत आई हुई है.
पहाड़ी राज्यों में अलर्ट
मौसम विभाग ने आज यानी 13 अगस्त, 2025 को उत्तराखंड में कहीं-कहीं अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना जताई है. इसके अलावा जम्मू के कुछ स्थानों में भी भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. हिमाचल प्रदेश में भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट है. इसके अलावा जम्म-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद में भी कई स्थानों पर हटकी से मध्यम बारिश के साथ गरज और बिजली की संभावना है.
तेलंगाना-आंध्रा में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना
आईएमडी ने तेलंगाना में 13 से 16 अगस्त तक कुछ इलाकों में बहुत भारी से लेकर अत्यधिक भारी बारिश की संभावना जताई है. तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में 13 और 14 अगस्त को कुछ इलाकों में भारी से लेकर बहुत भारी बारिश की संभावना है. पूर्वी मध्य भारत और उससे सटे उत्तरी प्रायद्वीपीय भारत में भी बारिश की गतिविधियों में वृद्धि होगी.
जिससे 13 से 17 अगस्त के दौरान मध्य मध्य प्रदेश, विदर्भ, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और तेलंगाना में भारी बारिश होगी. 13 और 14 अगस्त को तेलंगाना में अत्यधिक भारी बारिश होगी. 12 से 14 अगस्त के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.









