
WBBSE 10th Result 2022 LIVE Updates: पश्चिम बंगाल 10वीं के बोर्ड रिजल्ट घोषित, 86.60% हुए पास
AajTak
WBBSE 10th Board Result 2022, Sarkari Result 2022 পশ্চিমবঙ্গ মাধ্যমিক ফলাফল 2022 LIVE Updates: बोर्ड सचिव ने रिजल्ट की घोषणा कर दी है. कुल 86.60 प्रतिशत स्टूडेंट्स एग्जाम में पास हुए हैं. मार्कशीट डाउनलोड करने का लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा. स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट aajtak.in पर ही देख सकते हैं.
WBBSE Madhyamik Result 2022, West Bengal Board 10th Result 2022 LIVE Updates: पश्चिम बंगाल बोर्ड 10वीं की परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा कर दी गई है. कुल 86.60 फीसदी छात्र परीक्षा में पास हुए हैं. बोर्ड ने 10 लाख से अधिक उम्मीदवारों का रिजल्ट जारी किया है जो अब अपने रोल नंबर की मदद से अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं.
WBBSE 10th Result 2022: Direct Link to Check
परीक्षा में शामिल हुए छात्र aajtak.in पर ही अपनी मार्कशीट पा सकते हैं. बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट wbresults.nic.in और wbbse.wb.gov.in पर रिजल्ट जारी किए गए हैं. किसी भी अपडेट के लिए उम्मीदवार हमारे साथ बने रहें.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.









