
Wasim Jaffer and Umran Malik: 'उमरान को टी20 की बजाय वनडे ज्यादा सूट करता है', वसीम जाफर ने दिया बड़ा बयान
AajTak
टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज उमरान मलिक ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे मैच से डेब्यू किया. टीम को दूसरा मैच कल खेलना है. मगर इससे पहले ही पूर्व भारतीय दिग्गज वसीम जाफर ने एक बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि उमरान को टी20 की बजाय वनडे फॉर्मेट ज्यादा सूट करता है...
Wasim Jaffer and Umran Malik: टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज उमरान मलिक इन दिनों न्यूजीलैंड दौरे पर हैं. यहां उन्होंने वनडे फॉर्मेट में अपना डेब्यू किया है. टी20 इंटरनेशनल में पहले ही डेब्यू कर चुके हैं. उमरान ने डेब्यू वनडे में अपनी तेज गेंदबाजी की चमक बिखेरी और दो बड़े विकेट भी झटके. बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का दूसरा वनडे मैच कल (27 नवंबर) को खेला जाएगा.
उमरान मलिक को हाल ही में हुए टी20 वर्ल्ड कप में भी जगह नहीं मिली थी. जबकि कई पूर्व दिग्गजों ने उन्हें खिलाने के लिए पैरवी भी की थी. न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में उमरान को चुना गया, लेकिन मैच खेलने का मौका नहीं मिला. हालांकि उन्होंने डेब्यू वनडे में 66 रन देकर 2 विकेट झटके.
उमरान को वनडे फॉर्मेट ज्यादा सूट करता है
इसी बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर का उमरान को लेकर एक बड़ा बयान सामने आया है. जाफर ने कहा है कि उमरान को टी20 की बजाय वनडे फॉर्मेट ज्यादा सूट करता है. उन्होंने यहां तक कह दिया है कि उमरान के पास टी20 के लिहाज से गेंदबाजी में ज्यादा वैरिएशन नहीं है. साथ ही जाफर ने अर्शदीप को भी सपोर्ट किया है.
वसीम जाफर ने ईएसपीएनक्रिकइंफो से कहा, 'जैसे-जैसे गेम बड़ा होता जाता है, आपके पास ज्यादा स्किल्स आती रहती हैं. आपको काफी कुछ सीखने को मिलता है. उमरान मलिक को टी20 फॉर्मेट के मुकाबले वनडे प्रारूप ज्यादा सूट करता है'
Hello from Hamilton 👋📍#TeamIndia | #NZvIND pic.twitter.com/AHskNav1Vm

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.











