
Warning For Trump: ट्रंप को चेतावनी... तेल इंडस्ट्री बोली- और बढ़ेगा संकट, अब सिर्फ ये एकमात्र उपाय
AajTak
Oil Crisis Warning For Trump: मिडिल ईस्ट में युद्ध का बुरा असर दुनिया में तेल-गैस संकट के रूप में दिख रहा है. वहीं अब ट्रंप को अमेरिकी तेल कंपनियों ने ही बड़ी चेतावनी दी है.
अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध (US-Iran War) से ग्लोबल टेंशन हाई है. दुनिया में तेल-गैस संकट गहराता जा रहा है और ये हाल-फिलहाल खत्म होता नजर नहीं आ रहा है. अब तेल इंडस्ट्री भी इस बात को मान रही है और तमाम दिग्गज तेल कंपनियों के सीईओ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) को तेल संकट और क्रूड की कीमतें बढ़ने की चेतावनी दी है. अमेरिकी ऑयल एग्जीक्यूटिव्स ने ईरान युद्ध से पैदा हुआ ऊर्जा संकट (Energy Crisis) के और भी बदतर होने की संभावना जाहिर की है.
Hormuz से तेल संकट बढ़ने का अलर्ट वॉल स्ट्रीट जरनल की रिपोर्ट के मुताबिक, व्हाइट हाउस में हुई कई बैठकों और एनर्जी सेक्रेटरी क्रिस राइट और इंटीरियर सेक्रेटरी डग बर्गम के साथ हाल की बातचीत में अमेरिकी तेल कंपनियों ने एनर्जी क्राइसिस पर चिंता व्यक्त की. एक्सॉन मोबिल, शेवरॉन और कोनोकोफिलिप्स के CEOs ने चेतावनी दी कि होर्मुज स्ट्रेट समुद्री रूट से तेल-गैस सप्लाई में रुकावट ग्लोबल एनर्जी मार्केट में उतार-चढ़ाव पैदा करती रहेगी. ऑयल इंडस्ट्री ने ट्रंप एडमिनिस्ट्रेशन को अलर्ट करते हुए कहा कि फ्यूल की कमी और बढ़ सकती है. इसे लेकर एक बड़ी बैठक बीते बुधवार को भी हुई थी.
हाई लेवल पार कर सकते हैं Crude Price मामले से परिचित लोगों ने बताया है कि एक्सॉन के CEO डैरेन वुड्स ने कहा कि मौजूदा युद्ध से खड़े हुए संकट के बीच अगर सट्टेबाज अचानक क्रूड की कीमतें बढ़ाते हैं, तो तेल की कीमतें मौजूदा ऊंचे लेवल को भी पार कर सकती हैं. इसके साथ ही मार्केट में रिफाइंड प्रोडक्ट्स की सप्लाई में भारी कमी देखी जा सकती है. शेवरॉन के CEO माइक विर्थ और कोनोकोफिलिप्स के CEO रयान लांस ने भी सप्लाई में रुकावट को लेकर अपनी चिंताएं जाहिर की हैं. कोनोकोफिलिप्स ने अधिकारियों को बताया कि होर्मुज स्ट्रेट के आसपास लड़ाई और तेल टैंकरों की आवाजाही में रुकावट से Oil Market में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है.
संकट के बीच क्या कर रहा ट्रंप प्रशासन? रिपोर्ट के मुताबिक, एक्सॉन के CEO डैरेन वुड्स ने चेतावनी दी कि अगर सप्लाई कम होने के बीच ट्रेडर्स ने मार्केट में बोली लगाई, तो ऐसी स्थिति में Crude Oil Price और बढ़ सकते हैं. इसमें कहा गया है कि ट्रंप एडमिनिस्ट्रेशन कीमतों को कम करने के लिए कई तरीकों पर विचार कर रहा है, जिसमें रूसी तेल पर बैन में ढील (Russian Oil Ban Lifts) देना, इमरजेंसी क्रूड ऑयल रिजर्व (Crude Oil Reserve) को रिलीज करना और वेनेजुएला से ऑयल (Venezuel Oil) फ्लो बढ़ाना शामिल है.
अब बचा है सिर्फ यही एक रास्ता तेल इंडस्ट्री के अधिकारियों ने संकट बढ़ने की चेतावनी देने के साथ ही ट्रंप प्रशासन से साफ लहजे में कहा है कि होर्मुज स्ट्रेट (Hormuz Strait) को फिर से खोलना ही ग्लोबल एनर्जी मार्केट को स्थिर करने का एकमात्र स्थायी समाधान साबित हो सकता है. बता दें कि क्रूड की कीमत में उछाल जारी है और ये लगातार 100 डॉलर के पार बनी हुई है. सोमवार को अंतरराष्ट्रीय मार्केट में Brent Crude Price 105 डॉलर प्रति बैरल, जबकि WTI Crude 100 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा था.

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.









