
Wardha: नदी में तैरने गए थे चार दोस्त, डूबने से दो की मौत, दो लोगों को ग्रामीणों ने बचाया
AajTak
महाराष्ट्र के वर्धा में रविवार की छुट्टी के मौके पर नदी में तैरने गए चार दोस्तों को ये फैसला बेहद भारी पड़ा, पानी ज्यादा होने की वजह से दो दोस्तों की डूबने से मौत हो गई जबकि दो युवकों को गांववालों ने बचा लिया.
महाराष्ट्र के वर्धा में नदी में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई जबकि दो लोगों की जान बाल-बाल बच गई. घटना हिंगनघाट तालुका के हिवारा गांव की है जहां नदी में तैरते समय चार युवक डूब गए. उनमें से दो की जान नहीं बचाई जा सकी, जबकि दो लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.










