
Waqf Amendment Bill: वक्फ बिल पर आज आर-पार का दिन, लोकसभा में होगी चर्चा, TDP-JDU के सपोर्ट से सरकार के पक्ष में नंबरगेम
AajTak
वक्फ संशोधन बिल आज लोकसभा में पेश किया जाएगा. केंद्र की एनडीए सरकार दोपहर 12 बजे बिल को लोकसभा की टेबल पर रखेगी. आज ही वोटिंग होगी और ये तय माना जा रहा है कि मोदी सरकार अपने तीसरे कार्यकाल के सबसे अहम बिल पर आज जीत हासिल कर सकती है. हालांकि, इस बिल को लेकर जबरदस्त घमासान मचा हुआ है. हैरानी इस बात की है कि पक्ष और विपक्ष दोनों ओर के मुस्लिम नेता बिल के बारे में अलग-अलग राय रखते हैं.
लोकसभा में आज वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024 पेश होगा. बीजेपी ने पिच तैयार कर दी है और नीतीश, चंद्रबाबू नायडू समेत एनडीए की सभी पार्टियां लामबंद हो गई हैं. सांसदों के लिए व्हिप भी जारी हो गए हैं. सरकार ने सहयोगी दलों के सुझावों को भी शामिल किया है. इधर, विपक्ष ने भी सरकार को घेरने की रणनीति बना ली है. इंडिया गठबंधन में शामिल पार्टियां संसद में वक्फ संशोधन बिल का विरोध करेंगी.
विपक्ष ने भी साफ कर दिया है कि वो बहस और वोटिंग में अपनी आवाज बुलंद करेगा. ऐसे में दोनों ओर से जोरदार टकराव की संभावना है. सुबह साढ़े 9 बजे कांग्रेस संसदीय दल की बैठक होगी. इसमें सोनिया गांधी, नेता विपक्ष राहुल गांधी भी मौजूद रहेंगे. इस बिल को लेकर जबरदस्त घमासान मचा हुआ है. हैरानी इस बात की है कि पक्ष और विपक्ष दोनों ओर के मुस्लिम नेता बिल के बारे में अलग-अलग राय रखते हैं. केरल चर्च निकाय ने सभी राजनीतिक दलों से वक्फ संशोधन विधेयक का समर्थन करने का आग्रह किया है. बिल पास होने पर दिल्ली की जनता मुस्लिम कमेटी जश्न मनाएगी.
दोपहर 12 बजे से शुरू होगी चर्चा
आज लोकसभा में दोपहर 12 बजे से बहस शुरू होगी. BJP को विधेयक पर चर्चा के लिए 4 घंटे का समय दिया गया है. एनडीए को कुल 4 घंटे 40 मिनट का समय दिया गया है. बिल पर चर्चा के लिए 8 घंटे आवंटित किए गए हैं. हालांकि, जरूरत के हिसाब से समय बढ़ाया जा सकता है. इस पर स्पीकर ओम बिरला फैसला लेंगे.
यह भी पढ़ें: ‘चाहे जो कीजिए, हर हाल में वक्फ बिल रोकिए’, AIMPLB ने सांसदों से लगाई गुहार
एनडीए के सभी दल एकजुट

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








