
WagonR Unveiled: चुपके-चुपके आ गई नई वैगनआर, लुक बेहद ही शानदार, इतनी है कीमत
AajTak
कार का फ्रंट बेहद शानदार है. आगे में ग्रिल को अपडेट किया गया है, साथ ही फ्रंड लाइट को आकर्षक बनाया गया है. कार के अंदर की बात करें तो वैगनआर फेसलिफ्ट की में टाइप-ए/टाइप-सी यूएसबी पावर सॉकेट, कीलेस पुश-स्टार्ट सिस्टम और ऑटो एयर कंडीशनिंग मिलती है.
भारत में सबसे ज्यादा कार बेचने वाली कंपनी मारुति सुजकी (Maruti Suzuki) ने चुपके-चुपके नई वैगनआर (New WagonR) पेश कर दी है. ये देखने में बेहद खूबसूरत है. नए वैगनआर का लुक बदल गया है. मध्यमवर्गीय परिवार के लिए वैगनआर आज भी पहली पसंद है. यही कारण है कि लगातार 6 महीनों से भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की लिस्ट में WagonR नंबर-1 पर है.
दरअसल, 2023 सुजुकी वैगनआर फेसलिफ्ट को जापान में पेश किया गया है. नए मॉडल के डिजाइन को अपडेट किया गया है. नई वैगनआर का लुक स्पोर्टी लग रहा है, साथ ही कई हाईटेक फीचर्स भी जोड़े गए हैं. भारत में मौजूद वैगनआर से जापाना में पेश की गई मॉडल बिल्कुल अलग है. आप भी पहली नजर में पहचान नहीं पाएंगे. आइए जानते हैं, नई वैगनआर की क्या खासियत है और कब भारत में लॉन्च हो सकती है?
कार का फ्रंट बेहद शानदार है. आगे में ग्रिल को अपडेट किया गया है, साथ ही फ्रंड लाइट को आकर्षक बनाया गया है. कार के अंदर की बात करें तो वैगनआर फेसलिफ्ट की में टाइप-ए/टाइप-सी यूएसबी पावर सॉकेट, कीलेस पुश-स्टार्ट सिस्टम और ऑटो एयर कंडीशनिंग मिलती है. इसमें हीटेड ड्राइवर सीट मिलती है, जिसे सभी वेरिएंट्स में स्टैंडर्ड रूप में पेश किया जाएगा.
नई सुजुकी वैगनआर में इंजन
जापान-स्पेक वैगनआर 660cc मोटर द्वारा ऑपरेट होती है जो NA पेट्रोल और माइल्ड-हाइब्रिड कॉन्फिगरेशन दोनों में पेश की जाती है. इस इंजन का टर्बो वर्जन स्टिंग्रे और कस्टम जेड के साथ उपलब्ध है. ट्रांसमिशन विकल्पों में 5-स्पीड MT और CVT शामिल हैं. 2WD और 4WD दोनों वैरिएंट ऑफर पर हैं. सीवीटी गियरबॉक्स के साथ माइल्ड-हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ 25.2 kmpl का माइलेज देता है.
जापान में वैगनआर की कीमत

Honda ने भारतीय बाजार में अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार की टेस्टिंग को शुरू कर दिया है. कंपनी ने पिछले साल इस कार का कॉन्सेप्ट दिखाया था. जीरो अल्फा को भारत के लिए तैयार किया जा रहा है. इस इलेक्ट्रिक SUV को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. इसमें कार से जुड़ी कुछ खास जानकारियां भी सामने आई हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

Kia Carens Clavis EV का अपडेट कंपनी ने लॉन्च कर दिया है. अब इस कार को आप 6-सीटर कॉन्फिग्रेशन में भी खरीद सकते हैं. साथ ही 7-सीटर वर्जन भी मिलेगा. कंपनी ने कार के दो नए वेरिएंट्स GT-Line और X-Line को लॉन्च किया है. कार दो बैटरी ऑप्शन में आती है और इसे सिर्फ 39 मिनट में 80 परसेंट तक चार्ज किया जा सकता है.











