
Vrindavan News: शिवपाल यादव ने की 'सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा' की शुरुआत, कहा- राज्य में हैं माफिया राज
ABP News
शिवपाल यादव ने सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा का शुभारंभ किया है जो 7 चरणो में होगी और 27 नंबर को अयोध्या में संप्पन होगी. इस रथ यात्रा का वृंदावन से शुभारंभ हुआ.
मथुरा: शिवपाल यादव ने बिस्व प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर में आरती, देहरी पूजन, ओर शखनाथ के साथ सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा का शुभारंभ किया है. ये रथ यात्रा 7 चरणो में होगी जो 27 नंबर को अयोध्या में संप्पन होगी. भगवान श्रीकृष्ण के वंशज होने के नाते वृंदावन से परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ हुआ.
मंच पर पहुंचते ही शिवपाल यादव ने डॉक्टर राममनोहर लोहिया की तस्वीर पर माल्यार्पण किया और शंख ध्वनि से पांडाल गुंजायमान हो उठा. शिवपाल यादव मंच पर शंखनाद भी करते दिखाई पड़ें. शिवपाल यादव ने इस मौके पर कहा कि, सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा सत्ता परिवर्तन के लिए निकली जा रही है. इस यात्रा के माध्यम से जनता के बीच जाकर अपनी बात रखी जाएगी. प्रदेश में बढ़ रही बेरोजगारी, किसानों पर अत्याचार, बिगड़ती कानून व्यवस्था प्रमुख मुद्दे होंगे. इसके साथ ही उन्होंने सभी एक विचार धारा की पार्टियों को गठबंधन के लिए आवाहन किया.

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












