
Volodymyr Zelensky: लॉ की पढ़ाई के बाद शुरू की एक्टिंग, कॉमेडियन से पॉलिटिशियन बने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की
AajTak
Volodymyr Zelensky: जेलेंस्की जब छोटे थे, तभी उनका परिवार 4 साल के लिए एर्डेनेट, मंगोलिया में शिफ्ट हो गया था. अपनी स्कूली पढ़ाई उन्होंने यहीं से की. अपनी लॉ की पढ़ाई के दौरान ही वे थिएटर में सक्रिय हो गए थे.
Volodymyr Zelensky: रूस के साथ संघर्ष का दंश झेल रहे यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की कभी एक हिट कॉमेडी शो के स्टार थे. 2019 में राष्ट्रपति चुने जाने से पहले, 44 वर्षीय जेलेंस्की ने पॉलिटिकल सटायर 'सर्वेंट ऑफ द पीपल' में एक स्कूल टीचर का किरदार निभाया था. ये शो Netflix पर भी प्रसारित हुआ था. शो में, स्कूल टीचर 'वेसिली गोलोबोरोड्को' का सरकार का मजाक बनाते हुए एक वीडियो उसके वायरल कर देते हैं जिसके बाद उसे यूक्रेन का राष्ट्रपति बनना पड़ जाता है. यह शो जेलेंस्की के ही प्रोडक्शन हाउस द्वारा बनाया गया था.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










