
Voice Cloning... ठगी का सबसे खतरनाक तरीका, जिसके जाल में फंसे MCD के इंजीनियर
AajTak
Cyber Fraud: साल 2022 की तुलना में पिछले साल साइबर ठगी के मामलों में 25 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई थी. एनसीआरबी की रिपोर्ट बताती है कि साल 2022 में 65893 साइबर क्राइम के केस दर्ज किए गए थे. साल 2021 में 52974 मामले दर्ज हुए थे. इनमें सबसे खतरनाक वॉयस क्लोनिंग माना जा रहा है, जिससे ज्यादातर लोग अनजान हैं.
देश में साइबर क्राइम के मामले बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं. साल 2022 की तुलना में पिछले साल साइबर ठगी के मामलों में 25 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई थी. एनसीआरबी की रिपोर्ट बताती है कि साल 2022 में 65893 साइबर क्राइम के केस दर्ज किए गए थे. साल 2021 में 52974 मामले दर्ज हुए थे. इनमें सबसे अधिक करीब 65 फीसदी केस धोखाधड़ी के हैं. हैरानी की बात तो ये है कि आधुनिक होती तकनीक के साथ ठग भी स्मार्ट होते जा रहे हैं. ठगी के परंपरागत तरीकों को छोड़कर ऑनलाइन लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं. इनमें सबसे खतरनाक वॉयस क्लोनिंग माना जा रहा है, जिससे ज्यादातर लोग अनजान हैं.
वॉयस क्लोनिंग के जरिए ठगी के मामलों में ठग किसी नजदीकी रिश्तेदार या जानकार की आवाज कॉल करके मदद की मांग करते हैं. कॉल करके मुसीबत में फंसे होने की बात कहकर पैसों की डिमांड करते हैं. ज्यादातर लोग डरकर उनकी जाल में फंस जाते हैं. इस तरह लाखों रुपए गंवा बैठते हैं. दिल्ली एनसीआर में भी वॉयस क्लोनिंग के जरिए ठगी के कई मामले सामने आ चुके हैं. ताजा मामला, दिल्ली के पीतमपुरा में सामने आया है. यहां रहने वाले राजेश कुमार गर्ग एमसीडी में इंजीनियर हैं. उनका बेटा हैदराबाद में एमबीए कर रहा है. 9 जनवरी को उनके पास एक फोन आया. कॉलर ने खुद को हैदराबाद का पुलिस अधिकारी बताया और कहा कि उनका बेटा बलात्कार के एक मामले में पकड़ा गया है. वह अच्छे घर से लग रहा है, इसलिए वो उसको छोड़ने की सोच रहा है, लेकिन इसके लिए उनको पैसे देने होंगे.
कॉलर की बात सुनकर इंजीनियर के पैरों तले जमीन खिसक गई
उस कॉलर ने राजेश कुमार गर्ग को उनके बेटे से बात भी कराई. वो रोते हुए उनसे खुद को रिहा करवाने की गुहार लगा रहा था. इसके लिए उनसे 50 हजार रुपए की मांग की गई. बेटे की आवाज सुनकर राजेश के पैरों तले जमीन खिसक गई. उन्होंने कॉलर से मिन्नते करके 20 हजार में बात फाइनल की और पैसे को ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिया. इसके बाद उनके परिजनों ने जब बेटे को कॉल किया तो उसने बताया कि वो तो बिल्कुल सही है. अभी अपने कॉलेज में पढाई कर रहा है. इसके बाद उन लोगों को समझ में आया कि उनके साथ ठगी की गई है. इस वारदात के बाद पीड़ित ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है.
ठग ने कहा- आपका बेटा गैंगरेप के आरोप में गिरफ्तार हुआ है
इसी तरह नोएडा के सेक्टर 78 में स्थित महागुन मोर्डन सोसाइटी में रहने वाले एमसीडी के एक इंजीनियर के साथ भी ठगी हुई. इंजीनियर हिमांशु शेखर सिंह ने साइबर थाने में एक शिकायत दर्ज कराई है. पिछले महीने उनके 18 वर्षीय बेटे का जेईई मॉक टेस्ट था, जिसके लिए वो उसको एग्जाम सेंटर पर छोड़कर 20 किलोमीटर दूर काम करने चले गए. एक घंटा बीतने के बाद +92 कंट्री कोड वाले एक नंबर से हिमांशु शेखर को कॉल आया. उस कॉल रिसीव करने पर दूसरी तरफ से एक व्यक्ति ने खुद का परिचय विनोद कुमार देते हुए बताया कि वो पुलिस इंस्पेक्टर है. उनका बेटा गैंगरेप करने वाले एक गिरोह के साथ पकड़ा गया है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








