
Voice Call से अब ग्रुप मेंबर्स नहीं होंगे परेशान, WhatsApp ला रहा नया फीचर
AajTak
WhatsApp में एक नया फीचर आने वाला है. इस अपडेट के बाद यूजर्स को ग्रुप में नया वॉयस चैट का फीचर मिलेगा. दरअसल, बड़े ग्रुप में 32 लोगों के साथ ग्रुप वॉयस कॉल की जा सकेगी. इसमें यूजर्स को पुश नोटिफिकेशन मिलेगा. इसमें ग्रुप के सभी मेंबर्स को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा. आइए इस फीचर के बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
WhatsApp में नया फीचर शामिल होने जा रहा है, जिसकी मदद से यूजर्स का चैटिंग एक्सपीरियंस बदलेगा. इस लेटेस्ट अपडेट का मकसद यूजर्स की प्राइवेसी को बेहतर करना है. यह फीचर Android और iOS दोनों यूजर्स को मिलेगा. आइए इस फीचर के बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
WhatsApp का यह नया वॉयस चैट फीचर है. इस वॉयस कॉल्स फीचर को बड़े ग्रुप के लिए तैयार किया गया है, जो लोगों को डिस्टर्ब होने से बचाएगा. इस फीचर को पहले Beta का वर्जन में स्पॉट किया जा चुका है और अब इस फीचर को लेकर ऑफिशियल कंफर्म कर दिया है. जल्द ही इसका अपडेट सभी तक पहुंच जाएगा.
ये भी पढ़ेंः WhatsApp में आ रहे 5 कमाल के फीचर, एक फोन में चलेंगे दो नंबर, देखें नए अपडेट की लिस्ट
WhatsApp का यह फीचर थोड़ा अलग तरीके से काम करेगा. दरअसल, इस लेटेस्ट अपडेट में एक बड़े ग्रुप के अंदर 32 पार्टिसिपेंट के साथ ग्रुप को अरेंज किया जा सकता है. ग्रुप कॉल में सभी को रिंग की बजाय, कुछ लोगों को पुश नोटिफिकेशन जाएगा.
ये भी पढ़ेंः WhatsApp की राह पर चला Instagram, आ रहा है नया फीचर, ऑफ कर सकेंगे रीड रिपोर्ट
एक बार कॉल में शामिल होने के बाद यूजर्स को टॉप में कॉल कंट्रोल्स मिलेंगे. इस कॉल्स के दौरान यूजर्स टैक्स्ट मैसेज, फोटो भी सेंड कर सकेंगे. इस दौरान पर्सनल चैटिंग भी की जा सकेगी. यह वॉयस चैट end-to-end encrypted फॉर्मेट में होगी, जो सेफ्टी के मद्देनजर एक खास फीचर है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.











