
Vodafone Idea कस्टमर्स रिचार्ज करने से पहले जरूर पढ़ लें ये खबर, बंद हो गए हैं दो प्रीपेड प्लान्स
AajTak
इस महीने की शुरुआत में Airtel और Jio ने Disney+ Hotstar बेनिफिट्स से साथ आने वाले प्रीपेड प्लान्स (prepaid plans) को बंद कर दिया था. बाद में Airtel और Jio ने Disney+ Hotstar बेनिफिट वाले दूसरे प्रीपेड प्लान्स को भी बंद कर दिया.
इस महीने की शुरुआत में Airtel और Jio ने Disney+ Hotstar बेनिफिट्स से साथ आने वाले प्रीपेड प्लान्स (prepaid plans) को बंद कर दिया था. बाद में Airtel और Jio ने Disney+ Hotstar बेनिफिट वाले दूसरे प्रीपेड प्लान्स को भी बंद कर दिया. अब Vodafone Idea ने कुछ प्लान्स को बंद किया है.
Vodafone Idea या Vi Disney+ Hotstar बेनिफिट के साथ 501 रुपये, 601 रुपये, 701 रुपये और 901 रुपये वाले चार प्रीपेड प्लान दे रहा था. आपको बता दें कि Disney+ Hotstar Mobile सब्सक्रिप्शन की कीमत 499 रुपये प्रति साल है.
अब Vodafone Idea ने Disney+ Hotstar बेनिफिट के साथ आने वाले 601 रुपये और 701 रुपये प्रीपेड प्लान को बंद कर दिया है. 601 रुपये वाले प्लान में 75GB डेटा 56 दिन की वैलिडिटी के साथ दिया जाता था. इसमें एक साल का Disney+ Hotstar का एक्सेस भी दिया जाता था.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










