)
Vladimir Putin: रूस में 24 साल से पुतिन का राज, आखिर कैसे हर बार जीत जाते हैं चुनाव?
Zee News
Russia Presidential Election: रूस में 15 मार्च को राष्ट्रपति चुनाव होने हैं. व्लादिमीर पुतिन की चुनाव जीतने की पूरी-पूरी संभावना है. वे बीते 24 साल से रूस की सत्ता में काबिज हैं.
नई दिल्ली: Russia Presidential Election: रूस में व्लादिमीर पुतिन बीते 24 साल से राष्ट्रपति हैं. उन्हें हराने की हिम्मत कोई नहीं कर पाया है. अब एक बार फिर रूस में चुनाव हैं, 15 मार्च को राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग होनी है. लेकिन जनता में कुछ खास उत्साह नजर नहीं आ रहा. कई वोटर्स पुतिन को रूस और यूक्रेन की जंग का मुख्य कारण मानते हैं, उनमें पुतिन (Vladimir Putin) को लेकर आक्रोश भी है. फिर भी पुतिन की जीत तय मानी जा रही है. आइए, जानते हैं क्यों?

Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



