
Vivo Y72t डुअल रियर कैमरा सेटअप और 6,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
AajTak
Vivo Y72t को लॉन्च कर दिया गया है. इसमें कंपनी ने MediaTek Dimensity 700 प्रोसेसर दिया है. इसमें 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है. जानिए इसमें और क्या है खास.
Vivo के नए स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया गया है. कंपनी ने इसका नाम Vivo Y72t रखा है. ये Y-series में लेटेस्ट स्मार्टफोन है. इसमें MediaTek Dimensity 700 प्रोसेसर दिया गया है. इसमें 256GB तक की इंटरनल मेमोरी दी गई है.
इसके अलावा इसमें 8GB रैम और 50-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसके साइड में फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है. फोन में 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है. ये 18W FlashCharge को सपोर्ट करती है.
Vivo Y72t की कीमत और उपलब्धता
Vivo Y72t की कीमत CNY 1,399 (लगभग 16,200 रुपये) से शुरू होती है. ये कीमत इसके 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट के लिए है. इसके टॉप-एंड 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत CNY 1,599 (लगभग 18,600 रुपये) रखी गई है.
ये भी पढ़ें:- Vivo के दो नए स्मार्टफोन्स 120Hz AMOLED डिस्प्ले और 80W तक की चार्जिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत
इस स्मार्टफोन को Deep Space Black, Blue Sea और Star Trail Powder कलर ऑप्शन में पेश किया गया है. इसे फिलहाल चीन में लॉन्च किया गया है और भारत लॉन्च को लेकर कंपनी ने फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










